• Tue. Mar 10th, 2026

झारखंड- नगर निकाय चुनाव टल जानें से ताल ठोक रहे सभी उम्मीदवारों के अरमान आंसुओ में बह गए

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 25, 2022

 

रांची – प्रदेश में नगर निकाय चुनाव फिलहाल टल गए हैं. चुनाव कब होंगे, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. बुधवार को सीएम ने अचानक झारखंड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद (टीएसी) की बैठक बुलायी. बैठक में नगर निकाय चुनाव में एसटी के लिए आरक्षित सीटों को गैर आरक्षित करने का मुद्दा एजेंडे में शामिल नहीं होने के बावजूद सदस्यों की मांग और सुझाव शामिल किए गए. एरिया एक्ट ( यानी मेसा एक्ट ) के प्रावधानों को यथावत रखने की अनुशंसा केंद्र सरकार से करने का निर्णय लिया गया. टीएसी बैठक में लिए गए फैसले से फिलहाल नगर निकाय चुनावों पर ग्रहण लग गया है.

*राज्यपाल ने भी जतायी थी सहमति, लेकिन चुनाव तिथि की घोषणा नहीं हुई*

नगर निकाय चुनाव को लेकर 21 नवंबर को राज्यपाल रमेश बैस ने नगर विकास विभाग के प्रस्ताव पर अपनी सहमति जता दी थी. इसके बाद मंगलवार- बुधवार तक राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव तिथि की घोषणा के साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जानी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इससे इस बात की संभावना प्रबल हो गयी थी कि चुनाव टल जाएंगे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *