• Fri. Mar 6th, 2026

झांसी की बेतवा नदी में डूबे 5 बच्चे, दो की मौत*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 10, 2022

 

झांसीः जिले में शुक्रवार को भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के दौरान बेतवा नदी में 5 बच्चे डूबने लगे. इससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मौके पर मौजूद युवकों ने नदी में छलांग लगाकर 3 बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया. लेकिन दो बच्चों की मौत हो गई.

झांसी में के खुशीपुरा के टीचर्स कॉलोनी में गणेश जी की प्रतिमा सजी हुई थी. शुक्रवार को विसर्जन होना था. शाम को लोग नाचते-गाते हुए प्रतिमा को लेकर बेतवा नदी के नौटघाट पुल पर विसर्जन के लिए पहुंचे. पूजा अर्चना के बाद करीब 20 लोग नदी में उतरे. विसर्जन के दौरान कई लोग प्रतिमा के साथ नदी में थोड़ी गहराई में चले गए. यहां जैसे ही गणेश प्रतिमा का विसर्जन हुआ तो गहराई होने की वजह से 5 लोग डूबने लगे और चीख-पुकार मच गई.

इस दौरान जिन लोगों को तैरना आता था, वे नदी में कूदे और तीन बच्चों को बचा लिया गया. लेकिन, खुशीपुरा के झंडा चौराहा निवासी धर्मेंद्र रामपुरी का 17 साल का बेटा हर्ष और उसके पड़ोस में रहने वाला बल्ली डूब गया. नदी से बल्ली और हर्ष के शव निकाल लिए गये.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, सभी मूर्ति को पकड़े हुए थे. इनको गहराई का अंदाजा नहीं लगा. जैसे ही गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया, तो पता चला कि वह लोग काफी गहराई में जा चुके थे और जिनमें 5 बच्चे डूबने लगे. जिनको थोड़ा बहुत तैरना आता था, वह किसी तरह नदी से बाहर आ गए लेकिन जिनको तैरना नहीं आता था वो सभी डूबने लगे. डूब रहे 5 बच्चों में से किसी तरह तीन बच्चों को सकुशल वापस निकाल लिया गया, जबकि 2 की डूबने से मौत हो गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *