• Thu. Mar 5th, 2026

रिश्वत मांगने पर नामकुम थाना के मुंशी को एसएसपी ने किया सस्पेंड….*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2022

राँची:-
नामकुम थाना के मुंशी को घूस मांगने के आरोप में एसएसपी किशोर कौशल ने किया निलंबित।बताया जाता है कि नामकुम थाना के मुंशी भूषण कुमार पर चोरी की बाइक बरामद होने पर वादी शशांक कच्छप से 15000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। शशांक ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी,जिसके बाद एसएसपी ने मुख्यालय प्रथम डीएसपी नीरज कुमार को जांच का आदेश दिया था।डीएसपी की जांच में सत्यता पाये जाने के बाद यह कार्रवाई की गयी।

बता दें अरगोड़ा निवासी शशांक की बाइक लोवाडीह से 21 सितंबर को चोरी हुई थी।जब नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने गया तो उसे मुंशी ने 21 व 22 सितंबर तक दौड़ाया।बाइक शुक्रवार को मौलाना आजाद कॉलोनी से बरामद की गयी थी।उसके बाद मुंशी ने शशांक से पैसे की मांग की।शशांक ने इसकी शिकायत एसएसपी से की उसके बाद त्वरित एक्शन लेते हुए मुंशी की सस्पेंड कर दिया है

 

रांची के नामकुम थाना में पदस्थापित मुंशी भूषण कुमार को एसएसपी किशोर कौशल ने 15 हजार रुपए घूस मांगने के आरोप में सस्पेंड कर दिया। भूषण कुमार पर आरोप है कि उसने शशांक कुमार से रिश्वत की मांग की थी। शशांक की बाइक 21 सितंबर को चोरी हुई थी। पुलिस ने 2 दिन के बाद बाइक बरामद कर लिया था। मुंशी बाइक छोड़ने के लिए पैसे की मांग कर रहा था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *