
धनबाद
निरसा : यह वही जगह है जंहा से गुरुवार को निरसा पुलिस के नेतृत्व में सीआईएसएफ ने छापामार कर लगभग सौ टन स्टीम कोयला जप्त किया था । यह स्थल खुदिया मोड़ से एमपीएल जाने वाले सड़क पर महामाया मंदिर के समीप सड़क किनारे जंगल से घिरा हुआ है जंहा आरआईसी कम्पनी का काम हुआ करता था । इस स्थान को साफ सफाई कर अवैध कोयला इकठ्ठा करने का एक तरह से डिपू का रूप दे दिया गया था । छापामारी के बाद वीरान पड़ा हुआ है ।

जिस स्थान से पुलिस ने कोयला जप्त किया है वंहा न कोलियरी है और न ही ओसीपी , सुनसान स्थान में भारी मात्रा में कोयला आया कंहा से ? इसी जाच में छापामारी के दूसरे दिन पत्रकारों की एक टोली स्थल पर पंहुंचीं , स्थानीय लोंगों ने बताया कि इसी रास्ते एमपीएल का कोयला हाइवा द्वारा ले जाया जाता है । उनलोगों ने पत्रकारों को जो जानकारी दि वह चोकाने वाला है ।

नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि अवैध कोयले के धंधे में शामिल शातिर धंधेबाज हाइवा चालक को मैनेज कर सड़क के किनारे झाड़ी से घिरे स्थान पर कोयला उतरवाते है और बाद में ट्रक द्वारा गंतब्य को भेज देते हैं । इस धंधे को एक संगठित गिरोह संचालित करता है । यह धंधा शाम 7 बजे से सुरु होता है जो सूर्योदय से पूर्व तक चलता है । इस संगठित गिरोह को पुलिस प्रशासन व एमपीएल के ट्रांसपोर्ट अधिकारियों की मिलीभगत होने की बात बताई ।
जिस समय बातें हो रही थी वारिस होने लगी हमलोग वारिस से बचने के लिये बगल में एक झोपड़ी नुमा गुमटी में चले गए । उस ब्यक्ति ने बताया कि यही वह स्थान है जंहा कोयला भी उतरता है और अवैध रूप से डीजल की खरीद बिक्री भी होती है । यह धंधा धड़ल्ले से चलता है , इस धंधे में चांदी ही चांदी है । प्रश्न उठता है कि इस अवैध धंधे पर पुलिस क्यों है मौन ? पुलिस को ऐसे गिरोह को चिन्हित कर करवाई करने की आवश्यक्ता है ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
