• Sun. Feb 15th, 2026

Mpl मे कार्यरत श्रमिक बिनोद सिंह का mpl परिसर में हुई मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 13, 2024

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

 

निरसा :Mpl के अधीनस्थ जीटीएस कंपनी में कार्यरत बिनोध सिंह रोज की भाती आज सुबह अपने कार्यस्थल पर पहुंचे जहां किसी भारी वाहन के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई!

सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों के द्वारा नियोजन एवं मुआवजे की मांग को लेकर एमपीएल मुख्य द्वार के समीप धरना पर बैठ गए !

आपको बता दे की मृतक बिनोद सिंह निरसा क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह गांव का दामाद है और उनका अपना निवास स्थान पश्चिमबंगाल के कुल्टी में है हालाकि मृतक बिनोद सिंह बरवाडीह स्थित अपने ससुराल में ही रहते थे परिवार में कमाने वाला एकमात्र व्यक्ति मृतक बिनोद सिंह ही थे उनके परिवार में उनका एक बेटा,एक बेटी और उनके धर्मपत्नी रह गए !

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुआवजा और नियोजन के लिए MPL प्रबंधन के साथ पूर्व विधायक अरूप चटर्जी,जीप प्रतिनिधि विश्वनाथ रोहिदास,मनोज सिंह, निमाई सिंह के उपस्थिति में वार्ता चल रही है हालाकि घंटो वार्ता के बाद मृतक के परिजनों को रुपिया दस लाख की मुआवजा और नियोजन पर सहमति बनी


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *