• Sun. Mar 1st, 2026

नई दिल्ली: किसानों को दिवाली का तोहफा, प्रधानमंत्री ने जारी किया पीएम किसान योजना की 12 वीं किस्त,*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 17, 2022

 

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2022: लम्बे समय से पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों का इंतजार अब से थोड़ी देर बाद ख़त्म होने जा रहा है। जी हाँ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12 वीं क़िस्त के लिए 16 हजार करोड़ रुपये की राशि का वितरण करने जा रहे है । मोदी द्वारा यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से जारी की जाएगी।

PM किसान योजना की 12वीं किस्त आज जारी होगी

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिसर पूसा, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का पैसा जारी किया जाएगा। इसे भी जाने : पीएम किसान: FTO का ये है मतलब

पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022:

पीएम मोदी आज सोमवार 17 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में “पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022” का उद्घाटन भी करेंगे। इस किसान सम्मेलन में देश भर से तकरीबन 13,000 से ज्यादा किसान एवं 1500 कृषि स्टार्टअप हिस्सा लेंगे। विभिन्न संस्थानों के एक करोड़ से अधिक किसान भी वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। सम्मेलन में शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारकों की भी मौजूदगी रहेगी।_

PM किसान सम्मान निधी केंद्र की भी होगी शुरुआत:

_पीएम मोदी आज प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र की शुरुआत करेंगे। योजना के तहत शुरुआत में देश भर में 600 खाद की दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही किसानों को खाद, बीज, मिट्टी की जांच के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना की भी शुरुआत की जाएगी। इसके तहत प्रधानमंत्री भारत यूरिया बैग लांच करेंगे।_


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *