• Mon. Feb 16th, 2026

तकिया के पास मोबाइल रख कर सोई थी अचानक बैटरी हुआ विस्फोट, महिला की मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 12, 2022

*तकिया के पास मोबाइल रख कर सोई थी अचानक बैटरी हुआ विस्फोट, महिला की मौत*

नई दिल्ली: महिला सो रही थी. मोबाइल बगल में रखा था, इसी दौरान अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई और पास ही सो रही महिला की मौत हो गई. ये दावा एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर किया है.

यूट्यूबर का कहना है कि महिला उसकी आंटी थीं, जो दिल्ली एनसीआर में रहती थीं. यूट्यूबर ने घटनास्थल का वीडियो भी जारी किया है. वहीं, जिस मोबाइल में फिस्फोट हुआ वो, रेडमी 6ए स्मार्टफोन (Redmi 6A Smartphone) था. कंपनी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच कर करने की बात कही है. यूट्यूबर, जिसे एमडी टॉक वाईटी के नाम से जाना जाता है, ने विस्फोटित फोन के साथ-साथ बिस्तर पर खून से लथपथ उसकी आंटी का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि एक कथित बैटरी विस्फोट ने उसके रिश्तेदार को मार डाला जो दिल्ली-एनसीआर में रह रही थी.

ट्वीट के अनुसार, “कल रात में मेरी आंटी को मृत पाया गया, वह रेडमी 6 ए का उपयोग कर रही थी, वह सो रही थी और उसने फोन को अपने चेहरे के पास तकिए के पास रखा और कुछ देर बाद उनका फोन ब्लास्ट हो गया. यह हमारे लिए एक बुरा समय है. सपोर्ट करना ब्रांड की जिम्मेदारी है.”

श्याओमी ने ट्वीट में जवाब दिया, कंपनी प्रभावित परिवार तक पहुंचने और स्थिति की जांच करने के लिए काम कर रही है. “श्याओमी इंडिया में ग्राहक सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेते हैं. हमारी टीम प्रभावित परिवार से संपर्क करने और घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है.”

हरियाणा के यूट्यूबर ने आगे पोस्ट किया कि मृतक का बेटा भारतीय सेना में सेवारत है और परिवार बहुत ही सादा जीवन जीता थीं. यूट्यूबर ने एक ट्वीट में कहा, “उनका परिवार सिंपल है, उनका बेटा भारतीय सेना में है. वह अपने फोन का प्रयोग केवल फोन करने और यूट्यूब देखने के लिए करती थीं. अब यदि ब्रांड अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं और सीधे तौर पर जिम्मेदारी न लें, अगर किसी परिवार को न्याय के लिए पड़े तो क्या फायदा है.”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *