• Tue. Feb 24th, 2026

बड़कागांव प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कोर कमेटी का मिलन समारोह संपन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 6, 2024

 

बड़कागांव। बड़कागांव विधानसभा पर बुरे लोगों का नजर लग गई है। उन लोगों से बचाना मेरा काम है।बड़कागांव का मान सम्मान के लिए मैं 24 घंटा काम करती हूं। बड़कागांव के जनता के हक अधिकार एवं सुरक्षा दिलाना मेरा मुख्य उद्देश्य है। क्षेत्र की जनता को विकास दिख रही है लेकिन विरोधी को नहीं। विकास का कोई अंत नहीं है लेकिन लोग बड़कागांव को किस तरह विकास करना चाहते हैं यह समझ नहीं आता है। उक्त बातें बड़कागांव जेडीएम बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कोर कमेटी का मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद ने कही। मिलन समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे एवं संचालन निरंजन कुमार व मजहर आलम ने संयुक्त रूप से किया। विधायक ने आगे कहा कि मेरे परिवार से 15 वर्ष का हिसाब मांगा जा रहा है। वह मैं 5 वर्ष में पूरा कर दिया हूं। क्षेत्र के विस्थापन एवं हक अधिकार की लड़ाई में मेरे माता पिता 10 वर्ष तक जेल में रहे। योजना का उद्घाटन करूं या ना करूं लेकिन जो काम शुरू करना होता है उसी का शिलान्यास करती हूं दिखावा के लिए नहीं। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा की जनता ही मेरे परिवार हैं। यहां की जनता के कारण प्रदेश ही नहीं बल्कि देश स्तर पर मेरी पहचान मिली है जो मैं कभी भूल नहीं सकती। अब मेरा एक ही दुनिया है वह बड़कागांव विधानसभा।उन्होंने कांग्रेसियों से निडर होकर काम करने का अपील की। पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू ने कहा कि बड़कागांव को सिर्फ लूटने के लिए कई लोग क्षेत्र में दौड़ रहे हैं। सिर्फ मंच से विस्थापितों का हक एवं अधिकार दिया नहीं जा सकता। इसके लिए मैं पूरा परिवार क्षेत्र की जनता के लिए बलिदान दिया हूं। विधायक अंबा प्रसाद विकास का चार चांद लगा रही हैं। कंपनी से पंगा लेना आसान नहीं है और वह काम सिर्फ योगेंद्र साहू ही कर सकता है। मैं ढिशुम ढिशुम के रूप से जाना जाता हूं। मेरे परिवार को डैमेज देने के लिए कंपनी 100 करोड रुपैया बर्बाद कर पूर्व विधायक निर्मला देवी एवं मुझे जेल से लेकर तड़ीपार करने का काम किया आज कंपनी के लोग पछता रहे हैं। श्री साहू ने आगे कहा कि झारखंड एवं बड़कागांव राजनीति का अब अखाड़ा बन गया है।लूटने का संडयंत्र चल रहा है। कई राज्य के मुख्यमंत्री एवं नचनिया बजनिया लैंड हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद क्षेत्र में विस्थापन की बात करते हैं लेकिन संसद में विस्थापन के नाम पर चुपी साध जाते हैं। व्यापारी को नेता बनाइएगा तो जनता भिखारी बनेगा ही। उन्होंने आगे कहा कि अंबा प्रसाद का जब जन्म नहीं हुआ था उस समय से महुदी गांव का विवाद है। बड़कागांव की भोली भाली जनता इसी महुदी से यदुनाथ पांडे को नेता बनाया और आज तक इसका समाधान नहीं हो सका। बड़कागांव को फिर से बाहरी लोगों द्वारा जलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसे मैं कभी भी उन लोग की मनसा को पूरी नहीं होने दूंगा। हमसे दलाली एवं चमचागिरी नहीं हो सकती है, लेकिन बड़कागांव को संप्रदाय माहौल से बचाना मेरा एकमात्र लक्ष्य है। श्री साहू ने आगे कहा कि कोयला बालू आजसू-भाजपा के लोग बेच रहे हैं और आजसू- भाजपाई ही कहते हैं कि कोयला बालू की झारखंड में लूट मची है। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप लोग डरपोक नहीं निडर बनकर काम करें। अंत में उन्होंने कहा कि राजनीति हो या खेल का मैदान बोरो प्लेयर से रहे सावधान। इंटक के प्रदेश सचिव अंकित राज उर्फ सुमित ने कहा कि यह मिलन समारोह पुराने एवं नए कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह है। इसके माध्यम से चुनावी बिंगुल फूका जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में विधायक अंबा प्रसाद को भारी बहुमत से विजय बनाना है। जब मेरे माता-पिता जेल में थे उस समय टूवर भाई बहन को बड़का गांव की जनता माता-पिता बनकर सहारा देने का काम किया जिसे हम लोग कभी भूल नहीं सकते। मिलन समारोह में बड़कागांव के आजसू पार्टी के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह, धीरंजन रवि, पारसनाथ महतो, बहुजन समाज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राम अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, चंदर साव, जमाल सगीर, मुखिया प्रतिनिधि अजीत महतो, बिंदु मिश्रा, विनोद साहू, रविंद्र गुप्ता, सुरेश साव, सुरेश चौधरी कामेश्वर सिंह, नरेश बेदिया, नागेंद्र, गोपाल, रोहित सिंह, त्रिलोकी साव, कार्तिक कुमार, बाबर खान, प्रभु राम, मनोज ठाकुर, बबलू साव, पदुम साव, रेखा देवी, नगीना देवी, नीतू देवी, गुंजन सिंह, सुखदेव प्रसाद, शमशेर अंसारी, श्याम भार्गव, बिजेंदर प्रसाद, मंगल महतो, बुधन महतो, महावीर महतो, राजेश रजक, कुलेश्वर राम, सतीश दास, सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *