• Thu. Mar 19th, 2026

अमर शहीद रणधीर वर्मा की प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित कर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 8, 2023

 

*धनबाद :* शुक्रवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा नें अशोक चक्र से सम्मानित अमर शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा के प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित कर जगजीवन नगर स्थित उनके आवास पर परिवार जनों के हाथों आँगन की मिट्टी अमृत वाटिका के लिए अमृत कलश में एकत्रित कर धनबाद विधानसभा अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

साथ ही धनबाद विधायक राज सिन्हा नें धनबाद विधानसभा अंतर्गत आने वाले भाजपा के सातों मण्डल अध्यक्षों को अमृत कलश व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देकर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों के घरों में जाकर मिट्टी एकत्रित करने के संकल्प के साथ रवाना किया।

मौके पर कार्यक्रम के प्रभारी श्रवण राय, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मानस प्रसून, संजय झा, मुखिया रमेश सिंह, रामा सिन्हा, रमेश राही, संजीव अग्रवाल, निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, आनंद खंडेलवाल, राजकुमार मण्डल, विकास मिश्रा, मनोज मालाकार, रिंकू सिंह, अमित सिंह, नीरज सिन्हा, बबलू सिंह, कैलाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, शम्भू सिंह, अरुण राय, अमरजीत कुमार, रवि सिन्हा, बालमुकुंद राम, शशिभूषण सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, अजय दुबे, दीपक सिंह, विजय ठाकुर एवं सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *