
नई दिल्ली – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अपने मातहत संगठन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारियों की संख्या बढ़ाते हुये जयपुर निवासी दिवाकर श्रीवास्तव को राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनयन इस आशय के साथ किया है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिये गए मीडिया संबंधित कार्यो को बखूबी निभाएंगे और अपने पूर्व में मनोनीत मिडिया प्रभारियों के हाथ को मजबूत कर उनके कार्य को हल्का करेंगे।

विदित हो कि इसके पूर्व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया के पद पर अजीत सिन्हा की मनोनयन प्रथम हुई है और इसके बाद जयपुर के ही विवेक सक्सेना जी द्वितीय राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया के पद पर आसीन हुये हैं।

इनके मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव, प्रधान संरक्षक ए. सी. भटनागर, कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव सह डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने संरक्षकों, कार्यकारिणी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त कर अनंत शुभकामनाओं के साथ बधाई दी है और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है l
आगे राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा ने भी इन्हें अपने हृदयतल से बधाई दी है ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
