• Fri. Mar 13th, 2026

पंचायत के सोनपुरा गांव में बनेगा सामुदायिक भवन : मनोज ठाकुर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 14, 2023

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के कांडतरी पंचायत में कांग्रेस की पंचायत स्तरीय बैठक की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने की। बतौर मुख्य अतिथि कांडतरी पहुंचे इंटक सचिव विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के नेतृत्व में कांग्रेस पंचायत कमेटी का विस्तार किया गया तथा बैठक में पंचायत के प्रबुद्ध व सामाजिक ग्रामवासी शामिल हुए।
बैठक में सर्वसम्मति से मनोज ठाकुर को पंचायत अध्यक्ष, मोहम्मद यूनुस को उपाध्यक्ष, गणेश महतो को सचिव, भीमदेव कुमार को कोषाध्यक्ष, अनुराग बसु को मीडिया प्रभारी वहीं बकाउल्लाह खान व सुकुल महतो को संरक्षक चुना गया।
स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज ने बैठक की शुरुआत में सभी लोगों का स्वागत किया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से ग्रामीणों की मौजूदगी में पदाधिकारीयों का चयन किया गया व उनको बारी-बारी से माला पहनकर स्वागत किया गया वहीं इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस दौरान अंकित राज ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन के सहयोग से हो रहा है विकास कार्य व पूरे क्षेत्र में विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर करोड़ों की लागत से विकास कार्य तेजी से हो रही है। वही पंचायत अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि सोनपुरा में सामुदायिक भवन बनेगा।
मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि संजय महतो,पवन बिरहोर , मो. अफ्तर, तनवीर आलम, फैयाज आलम, मो ख्वानी , विजय पासवान , मो० उसमान , खेमलाल राम , मो० जुबेर,अरुण कुमार महतो,मुकेश कुमार,अमित कुमार, अब्दुल कादिर,मोहम्मद तौहीद,उदय कुमार, तेजन राणा, मोहम्मद अकबर, पिंटू कुमार,नारायण ठाकुर,विकास राम, साजन रजक, मोहन राम,अभिषेक कुमार, उमेश राम, संदीप कुमार, दीपक कुमार, महेश राम, बनवारी राम, मुकेश ठाकुर, सिकंदर कुमार, अनिल राणा, संजीत राणा, दशरथ ठाकुर, रोहित ठाकुर, कुलेश्वर राणा, छोटन राम, अशोक राम, मोहम्मद सनाउल्लाह, मोहम्मद हबीब, मोहम्मद शहबान, मिथुन राम, अजय कुमार, बसंत कुमार, पंकज कुमार, हरिनाथ महतो,संजय महतो,हरदयाल महतो, पिंटू कुमार,बसंत कुमार, धनराज महतो ,मनोहर महतो, देवदत्त कुमार, उपेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *