

बॉलीवुड सुधरने का नाम नही ले रहा है।अबकी फिर बॉलीवुड ने थैंक गॉड नाम की फ़िल्म में भगवान चित्रगुप्त जी का मजाक बनाया है,जिसकी अंतरराष्ट्रीय कायस्थ महापरिवार पुरजोर भर्त्सना करते हुए, विरोध करती है।
अंतरराष्ट्रीय कायस्थ महापरिवार के संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव श्री आलोक सिन्हा जी ने संगठन की ओर से थैंक गॉड की समस्त टीम को लिखित माफीनामा देने की मांग की है,और उन्होंने कहा है की अगर जो वे माफीनामा नही देते है तो समस्त भारत मे कायस्थों द्वारा इस फ़िल्म का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
बताया जाता है की हालिया रिलीज फ़िल्म थैंक गॉड विवादों में आ गई है।इस फ़िल्म में अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त बने और सामने वालों के कर्मो का हिसाब किताब रखने की बात कह रहे है,और उनके अगल बगल अर्द्ध नग्न युवतियां धर्म का उपहास कर रही है।बॉलीवुड में आखिर कब तक हिन्दू विरोधी मानसिकता और कंटेंट परोशने का सिलसिला जारी रहेगा।बॉलीवुड वालों का एक अलग रिवाज बना हुआ है कभी हिंदुओं के भगवती मां काली का अपमान,कभी भगवान शंकर का अपमान तो अब भगवान चित्रगुप्त का अपमान,इस तरह का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। अंतरराष्ट्रीय कायस्थ महापरिवार संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चट्टानी एकता दर्शाते हुए फ़िल्म का पुरजोर विरोध करने का फैसला लिया है।
जल्द से जल्द इस संदर्भ में माफीनामा प्रस्तुत कर विवादित सीन नही हटाया गया तो कायस्थ परिवार कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकता है, प्रदेश महासचिव श्री कृष्ण कुमार सिन्हा,प्रदेश सचिव धीरज सिन्हा, अमित सिन्हा अनुज सिन्हा, जिला अध्यक्ष मनीष सिन्हा डुमरी प्रखंड अध्यक्ष श्याम नंदन सिन्हा आदि उपस्थित थे
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com