• Mon. Sep 22nd, 2025

24 को भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव करेंगे नामांकन, 

ByAdmin Office

Oct 21, 2024

 

चौपारण, हजारीबाग

 

बरही विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चौबीस अक्टूबर को नामांकन करेंगे। इस

इस बात की घोषणा चौपारण के भाजपा कार्यालय में प्रवासी प्रभारी सांसद संजय जायसवाल तथा हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने कहा कि झारखंड में इस बार भाजपा की सरकार बननी तय है। इसकी शुरुआत झारखंड सीमा के बरही विधानसभा से होगी। बरही विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में अद्भुत ऊर्जा और उत्साह है। इस उत्साह , ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करते हुए मनोज यादव को भारी मतों से विजयी बनाना है । उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को होने वाले नामांकन रैली को ऐतिहासिक बनाते हुए हजारों हजारों की संख्या में शामिल होना है । वही बिहार से आए सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि झारखंड में सरकार बनने के बाद यदि आप मनोज यादव को विजयी बनाते हैं तो इन्हें मंत्री बनाया जाएगा। बैठक में 26 पंचायत के सभी बुथों के बूथ अध्यक्ष , संयोजक और भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र नेताओं ने दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा व राजेंद्र चंद्रवंशी, राजदेव यादव ,रामस्वरूप पासवान, विकास यादव, मुकुंद साहु, भरत सिंह, अशोक ठाकुर ,जनार्दन सिंह, जानकी यादव, राकेश रंजन, बिरेन्द्र रजक, महामंत्री बालेश्वर साव, अरविंद, कृष्णा साव, रिशु बर्णवाल, पप्पू रजक, रंजन सिंह, जन्मजेय सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *