• Thu. Oct 2nd, 2025

हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल ने की नए सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति

ByBiru Gupta

Mar 18, 2025

 

 

बड़कागांव: हजारीबाग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा मंगलवार देर रात्रि को एक लेटर (पत्रांक संख्या 314/2025) जारी कि जाती है जिसमें सांसद प्रतिनिधि की नाम शामिल रहता है। जिसमें भाजपा नेत्री पूनम साव को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र तथा रंजीत मेहता को बड़कागांव पश्चिमी मंडल क्षेत्र सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया जाता है। तथा कृष्णा राम को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सह सांसद प्रतिनिधि, कर्मचारी साव केरेडारी मंडल क्षेत्र, महेंद्र महतो बड़कागांव पूर्वी मंडल (उरीमारी) क्षेत्र, लक्ष्मण मंडल पिपरवार मंडल क्षेत्र, राजाराम प्रजापति पतरातु मंडल क्षेत्र, राकेश सिन्हा भुरकुंडा मंडल क्षेत्र, सुरेंद्र करमाली भदानीनगर मंडल क्षेत्र, राधेश्याम अग्रवाल पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड क्षेत्र, तथा उमेश दांगी को सांसद मीडिया प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। वहीं पूनम साव, रंजीत मेहता सांसद प्रतिनिधि तथा उमेश दांगी को सांसद मीडिया प्रतिनिधि बनने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में हर्ष का माहौल है। तथा कार्यकर्ता सांसद प्रतिनिधि नियुक्त प्रतिनिधियों को बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं भाजपा नेत्री पूनम साव सांसद प्रतिनिधि बनने पर लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल को धन्यवाद दी तथा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे ईमानदारी पूर्वक सभी वर्गों को मिलाकर चलने का कार्य करुंगी।बधाई देने वाले में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, आदित्य साहू सोनी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा,पूर्व मंडल अध्यक्ष बेचन साव, राजेंद्र गुप्ता, बैजनाथ साव, वरिष्ठ भाजपाई किशोर राणा, विजय यादव, अशोक साव, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, शिवशंकर कुमार उर्फ शिबू मेहता,पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, पूर्व मुखिया भीखन महतो, पारसनाथ प्रसाद, जागेश्वर तुरी उर्फ बढन, इंद्र भूषण, नरसिंह प्रसाद, नंदकिशोर मेहता,उदय मेहता, सुमन गिरी,सत्यजीत विद्यालंकर,अनुज यादव, इत्यादि दर्जनों लोग शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *