
*कूद में पुल, ढौठवा में स्कूल का उन्नयन और तीन पंचायतों में 6.14 किमी ग्रामीण पथों का जल्द होगा कायाकल्प*

*ढौठवा पंचायत क्षेत्र के 7 गांवों के 77 सखी मंडलों की बहनों को भेंट किया खूबसूरत कालीन*

*क्षेत्र का विकास, जनसेवा के साथ आधी आबादी के सम्मान और उत्थान के लिए हैं सतत प्रयत्नशील- मनीष जायसवाल*
——-
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र से लौटते ही विधायक मनीष जायसवाल जनसेवा और क्षेत्र के विकास से संबंधित कार्यों में निरंतर जुटे हुए हैं। रविवार को विधायक मनीष जायसवाल ने कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायत के कई गांव का सघन दौरा किया और करीब साढ़े 10 करोड़ की विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल का कटकमसांडी क्षेत्र वासियों ने ढोल- ताशे और गाजे- बाजे के साथ पारंपरिक अंदाज में थिरकते और गाते-झूमते हुए फूल माला पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत किया। विधायक श्री जायसवाल ने प्रखंड क्षेत्र के डाटो खूर्द, शाहपुर और ढौठवा पंचायत क्षेत्र में कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखी और लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए ।
विधायक मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरूआत डाटो खूर्द पंचायत स्थित गम्हरियाटांड़ रोड़ अवस्थित कूद नदी पर ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य मामले) के मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत 5 स्पेन के पुल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यस नारियल फोड़कर, पूजा- अर्चना करके और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस पुल का निर्माण कुल राशि 4.5 रुपए करोड़ से होगा जिसका आने वाले एक साल में निर्माण कार्य पूर्ण होगा। इस पुल के निर्माण से कूद, डाटो, नदीपार, बारीकोला के लोगों को
परैवातरी, पतीयातरी, बरगाबांध, महुदिया के ग्रामीणों को आपस में कनेक्ट करेगा। यहां से शाहपुर पंचायत पहुंचे जहां पंचायत के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के बेतहर कनेक्टिविटी के लिए दो प्रमुख पथों के निर्माण की आधारशिला रखी गई । जिसमें ग्रामीण कार्य विभाग, हजारीबाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत एदला से हेसाकुदर तक पथ का विशेष मरमत्ति कार्य आगामी 09 महीने में संपन्न होगा। कुल 2.50 किमी पथ का विषेश मरमत्ती कार्य कुल 1 करोड़ 47 लाख 93 हज़ार रुपए से किया जायेगा। इसी पंचायत में दुसरे पथ ग्रामीण कार्य विभाग, हजारीबाग के मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत शाहपुर पहाड़ी से शाहपुर बस्ती तक पथ का विशेष मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया। कुल 2.47 किमी पथ का विषेश मरमत्ती कार्य कुल 1 करोड़ 34 लाख 20 हज़ार रुपए की लागत से किया जायेगा। शाहपुर पंचायत के बाद ग्राम पंचायत ढौठवा पहुंचे। जहां
करीब 3 करोड़ की विकास योजनाओं की आधारशिला उन्होंने रखी। जिसमें डीएमएफडी मद की राशि 2 करोड़ 08 लाख रुपए की लागत से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ढौठवा के उन्नयन हेतु विविध कार्य का विधिवत शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर किया। तत्पश्चात करीब 93 लाख रुपए की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत भोला रविदास के घर से मुख्य पथ ढौठवा नरेश शर्मा के दुकान तक पथ निर्माण कार्य (कुल लंबाई 1.17 किमी) का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर किया ।
*सखी मंडलों की बहनों के बीच किया कालीन वितरण अभियान का शुरूआत, पहले दिन 77 समूहों को भेंट किया आकर्षक कालीन*
हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल सरकारी और गैर सरकारी स्तर से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की जनता को तो लाभ पहुंचाते ही हैं निजी स्तर पर भी उन्होंने कमोवेश हरेक साल एक अनोखी योजना की शुरुआत भी करते आ रहें हैं। पूर्व में विधायक मनीष जायसवाल अपने विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए नमो खेल श्रृंखला, बहन/बेटियों के शादी से उनके उनके बीच लहंगा वितरण, कई पर्व/त्यौहारों के उपलक्ष्य में क्षेत्र की माता बहनों के बीच साड़ी वितरण, शोकाकुल ज़रूरतमंद परिवारों के बीच नमो श्राद्ध राशन किट, कोरोना काल के दौरान विशेष सेवा अभियान, हाल ही में 25 जोड़े निर्धन बेटियों का सामूहिक विवाह के उपरांत अब क्षेत्र में कार्यरत सखी मंडलों की बहनों के बीच आकर्षक कालीन वितरण अभियान की शुरूआत उन्होंने रविवार को कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम पंचायत ढौठवा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ढौठवा के प्रांगण से कर दिया। यहां ढौठवा पंचायत के कुल 07 गांव जिसमें ढौठवा, कोनहर, मारीगढ़ा, मनार, गुरी, आमझर और बचरा के कुल 77 सखी मंडलों की हजारों दीदियों संग सीधा संवाद किया और अपनी और से सभी सखी मंडलों/ महिला समूहों के बीच आकर्षक कालीन का वितरण किया। विधायक मनीष जायसवाल भेंट किए गए कालीन को उन्होंने बेहद ही आकर्षक डिजाइन में अपने नाम और बीजेपी के लोगों के साथ बनवाया है। जिसमें एक साथ ग्रुप की दर्जनों बहनों के बैठने के उपयुक्त है ।
मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की क्षेत्र के विकास और जनसेवा के साथ समाज की आधी आबादी के सम्मान और उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील है और भविष्य में भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है जो चलती रहेगी लेकिन विकास के साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों की चिंता करना भी हमारा दायित्व है और इसी दायित्व निर्वहन के तहत क्षेत्र की महिला सखी मंडलों की दीदियों के बीच सीधा संवाद कर उनकी समस्या से रूबरू होने और उसके समाधान की दिशा में प्रयास करने के साथ ही उनतक एक भाई की ओर से अपनी बहनों को आकर्षक कालीन भेंट करने की शुरूआत की है। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आधी आबादी की मजबूती के बिना समाज और देश का विकास कदापि संभव नहीं है। ऐसे में उन्होंने आदि आबादी के मजबूती की दिशा में पहल करते हुए क्षेत्र के तमाम सखी मंडलों के सर्वांगीण सहयोग का निर्णय लिया है। उन्होंने सखी मंडलों की दीदियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आप आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ें, बैंक लोन सहित अन्य प्रकार के सहयोग में एक भाई के रूप में मनीष जायसवाल आपके साथ है। कई बहनों के मांगों पर अमल करते उन्होंने यह घोषणा भी किया कि कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में कुल चार संकुल जेएसएलपीएस के स्थापित है जिन सभी कर संकुलों में अपने विधायक निधि की राशि से संकुल भवन का निर्माण कराने की स्वीकृति जल्द प्रदान करूंगा ।
*मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद*
उक्त अवसर पर विधायक मनीष जायसवाल के साथ विषेशरूप से सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशीरी राणा, कटकमसांडी पश्चिमी भाजपा
मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता यादव, शाहपुर मुखिया सुनीता देवी, ढौठवा मुखिया जय प्रकाश केशरी, ढौठवा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सोहर राणा, आराभुषाई मुखिया आदित्य दांगी, कपिल दांगी, पूर्व मुखिया राजकुमार यादव, प्रकाश यादव, विजय दांगी, बाझा पंचायत के पूर्व मुखिया लीलो सिंह भोक्ता, शाहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रेमचंद प्रसाद, दुर्जय प्रसाद, महामंत्री अरविंद यादव, राजकुमार प्रसाद, सुभाष यादव, दीपक यादव, समुन्दर प्रसाद, महेश साव,गंदोरी राम, पप्पू यादव, सहदेव यादव, प्रभु यादव, पुरण यादव, प्रकाश यादव, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रामचंद्र यादव, कैलश प्रजापति, विजय यादव, प्रदीप कुमार शर्मा, कमलेश राणा, अनुराग मित्तल उर्फ सीकू, रंजीत राणा, बलदेव प्रजापति, संतोष राणा,कमल यादव, ओमप्रकाश यादव, बंधन प्रजापति,संजय पंडित, संतोष रविदास, महीला मोर्चा के सदस्य विजेता देवी, जेएसपीएलएस के अध्यक्ष मिनी कुमारी, सीआईआरपी के कैडर नागेश्वरी कुमारी, ग्राम संगठन का सदस्य बिनु देवी, लेखापाल कुंती देवी,लीला देवी, बसंती देवी,सुमन कुमारी, सहिया साथी बसंती देवी, अनुराग मित्तल, लेखराज यादव और सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
