• Tue. Feb 17th, 2026

बेरमो: पिछरी में मनाया गया करमा महोत्सव,जुटे गणमान्य लोग*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 6, 2022

 

बेरमो,झारखंड के सांस्कृतिक एवं भाई-बहन का पर्व करमा महोत्सव पिछरी महतो टोला में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया यहां.खोरठा,नागपुरी,संथाली,करमा गीत के साथ पिछरी के कर्मावती झूमे इसमें सभी अपने-अपने नृत्य की कलाएं प्रस्तुत किए और करमा महोत्सव के कमेटी के सदस्यों के द्वारा सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी एवं आजसू नेता काशीनाथ सिंह और भाजपा नेता टुनटुन तिवारी मौजूद थे।

भाजपा नेता टुनटुन तिवारी ने कहा कि झारखंड की संस्कृति एवं कला को बचाना हमारा कर्तव्य है और ऐसे पर्व जो यहां की संस्कृति को पूरे देश विदेश में उजागर करने का काम करते हैं काशीनाथ सिंह ने कहा की यहां के युवाओं के द्वारा ऐसा कार्यक्रम प्रत्येक साल होते आ रहा है और सांस्कृतिक को हमेशा बचाए रखने का काम करता है।

बेरमो प्रखंड गिरजा देवी ने कहा कि यह पर्व भाई बहनों की खुशियों के त्यौहार है इसमें बहनें एक दिन के उपवास कर के अपने भाइयों के उज्जवल भविष्य का कामना करती है या पर्व झारखंड की संस्कृति और प्राकृतिक का एक महोत्सव का पर्व है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *