
अंकित केशरी (avn)

झरिया।भारतीय जनता पार्टी महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज झरिया विधानसभा में कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस अवसर पर धनबाद जिला उपाध्यक्ष सह महा जनसंपर्क अभियान के प्रभारी श्री मानस प्रसून जी ने कहा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट काफी महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।आज हर क्षेत्र में सोशल मीडिया का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तथा भारतीय जनता पार्टी के समर्थक से आग्रह है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकास यात्रा का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से करें एवं हमेशा सकारात्मक विषयों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। धनबाद जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री सुशील कुमार सिंह जी ने कहा कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के कार्य इतने प्रभावी हैं की हमारे किए गए कार्य को मिनटों में पूरी दुनिया देख लेती है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बहुत बड़ी शक्ति है। अपने कार्यों से समाज उत्थान करने का कार्य करें।
इस अवसर पर सोशल मीडिया
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन जोरापोखर मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राज किशोर जैना संतोष शर्मा स्वरूप भट्टाचार्य अखिलेश सिंह शुभम गुप्ता चांद भारती सौरभ शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
