• Sun. Feb 15th, 2026

हिल्लटॉप आउटसोर्सिंग 6/10 कोल डम्प, उग्र आन्दोलन के साथ मजदूर हित में सफल हुआ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2022

 

*धनबाद जिला के जोगता थाना अन्तर्गत सिजुआ 6/10 हिन्दी डिनोबली मैदान में नवनिर्मित हिल्लटॉप आउटसोर्सिंग सिजुआ एरिया *कोल डम्प* में मानवबल उपयोग कर कोयला लोडींग पर जोर देते हुए झा०मु०मो० बाघमारा प्रखण्ड समिति उग्र आन्दोलन के साथ मजदूर हित में सफल हुआ उक्त आन्दोलन का समाधान निकाल लिया गया, स्थानीय मजदूरों को किसी भी किमत पर समाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोयला डम्प में कार्य दिया जाएगा वहीं *रतिलाल टुडू* अध्यक्ष बाघमारा प्रखण्ड समिति झा०मु०मो० ने कहा कि असंगठित मजदूर हित से कोई समझौता नहीं, पर्व त्यौहार सभी लोगों के लिए है और किसी किमत पर मजदूरों का हकमारी नहीं होने दिया जाएगा, मजदूरों का पारिश्रमिक सिधे उनको भुगतान किया जाएगा, क्रमबद्ध रूप से सभी मजदूरों को नियमित मजदूरी और काम मिले जिससे उनके समक्ष भूखमरी का कोई नौबत नहीं आएगा । उपरोक्त के बाबत *रतिलाल टुडू* विगत दो दिन पूर्व सिजुआ एरिया के महाप्रबंधक *जितेन्द्र मल्लिक* से औपचारिक मुलाकात कर क्षेत्र में व्याप्त भिषण बेरोजगारी से अवगत कराया था। वहीं डम्प में मजदूरों को चिन्हित और सत्यापन के लिए प्रमुखता से माँग उठाया। वार्ता अनुरूप सभी माँगों का क्रियान्वयन के साथ आज दिनांक 24.09.2022 को सिजुआ 6/10 हिन्दी डिनोबली मैदान में नवनिर्मित *कोल डम्प* का आन्दोलन झा०मु०मो० बाघमारा प्रखण्ड समिति का सफल हुआ वहीं मजदूरों को बधाई देते हुए *रतिलाल टुडू* ने कहा कि यह मजदूरों की दृढ़ इच्छाशक्ति, संकल्प और उनकी एकता का प्रचंड जित है। विदित हो कि उक्त आज के आन्दोलन में ज०म०सं० का नैतिक समर्थन धरना स्थल पर किया गया था। मौके पर मुख्य रूप से जिला मिडिया एण्ड आईटी सेल के सुरेन्द्र चौहान, रौनक सिन्हा, मुकेश गुप्ता, संजय मंडल, जय राम दास, राजेश बहादुर सिंह, सज्जाद अंसारी, कृष्णा भुइंया, गुड्डू चौहान, अभिषेक चौहान, जाहिद कुरैशी, रॉकी चौरसिया, गोलू गुप्ता, मनोरंजन भट, धनमेंद्र भुइंया, अभिषेक चौहान, जितेंद्र भुइंया, पानबाबू अंसारी, सूरज भुइंया, मनोज कुमार, दिनेश पासवान, प्रमोद भुइंया, लालन भुइंया, गुड्डू चौहान, रौनक चौहान, अर्जुन चौहान, मंटू भुइंया, सुरेश भुइंया, रामभाजू भुइंया, श्याम कुमार भुइंया, रविन्द्र भुइंया, रवि चौहान, सुनील चौहान, दिनेश चौहान, जिम्मी चौहान आदि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *