
बलियापुर: मोको चेलाडांगा के मजदूर ज्योतिलाल टुडू की हुई कर्नाटक में मौत के बाद शुक्रवार को जैसे ही शव मोको चेलाडांगा पहुंचा। गांव में मातम छा गया।

पत्नी कविता टुडू समेत दो बच्चे दहाड़ मार रो रहे थे। उप प्रमुख आशा, मुखिया सुनीता मल्लिक, मुखिया गणेश महतो, पंसस भोलानाथ महतो, नयन ठाकुर, संतोष रवानी मृतक के घर पहुंचे।

शोक संवेदना व्यक्त किया। मृतक एवं उनके साथियों को काम दिलाने के लिए कर्नाटक ले जाने वाले मोको गांव के विकास सरकार व नवाडीह के संजय कुमार राय पर ग्रामीणों द्वारा मुआवजा के लिए दबाव देने लगें। कर्नाटक की एसएसपी प्राइवेट लिमिटेड ने मृतक के आश्रितों को पांच लाख मुआवजा राशि व विकास सरकार एवं संजय कुमार राय द्वारा ढेड़ लाख रुपए की राशि देने की सहमति बनी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
