धनबाद : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को रेलवे ऑडिटोरियम में 265 महिला रेलकर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंडल महिला कल्याण संगठन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने महिला को सबल होने का संदेश दिया। वक्ता के रूप में उपस्थित अधिवक्ता जया कुमार, बीबीएमकेयू की विभागाध्यक्ष आर्ट एंड कल्चर प्रो. ताप्ति चक्रवर्ती, रेलवे की डॉ प्रियम प्रसाद और श्वेता कुमारी ने महिला सशक्तीकरण विषय पर अपनी राय रखते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हमें आरक्षण की आवश्यकता नहीं है। संगठन की अध्यक्ष गरिमा सिन्हा ने सबको महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। संगठन की पदाधिकारियों और अतिथियों ने धनबाद डिवीजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला रेलकर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन की उपाध्यक्ष कविता, सचिव आशिका अनल, कोषाध्यक्ष सुम्बुल के अलावा स्वाति, दीपिका, आकांक्षा प्रियंका आदि उपस्थित थीं। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation झरिया में वायु प्रदूषण के विरोध के साथ निकली भोले की बाराती कोल डंप बना रणक्षेत्र जमकर चली गोली और बम पंडाल पत्रकार और मजिस्ट्रेट की गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त एटक के लोग हुए नव दो ग्यारह