• Sat. Jan 3rd, 2026

वृन्दा में नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, पुर्व विधायक ने मुख्यपूजारी को सौंपा कलश, भक्तिभाव का माहौल

ByAdmin Office

Mar 11, 2024

 

रामपुर पंचायत के वृन्दा में नव निर्मित देवी मंदिर व हनुमान मंदिर का श्री श्री 108 ग्राम देवी सह हनुमत अचल प्राण प्रतिष्ठा सतचण्डी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकला। नौ दिवसीय महायज्ञ में बतौर मुख्यातिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। 551 कन्याएं व महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर जल भरनी के लिए निकली।

इससे पूर्व यज्ञ समिति के अध्यक्ष बिनोद यादव, सचिव संजय यादव व कोषाध्यक्ष राजकुमार साव सहित सदस्यों ने अतिथियो को अंगवस्त्र व शॉल देकर स्वागत किया। वृन्दा वासियों पर सुख शांति व समृद्धि की कामना करते हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि यज्ञ आयोजन से कई वर्षों तक प्रभु की कृपा गांव वालों पर बनी रहती है। यज्ञ मंडप से निकले हवन का धुआं क्षेत्र का शुद्धिकरण करता है।

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश यादव ने किया। कलश यात्रा में प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, जीप सदस्या आरती कौशल, स्थानीय मुखिया सुनीता देवी, समाजसेवी भुनेश्वर यादव, भाजपा नेता राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, कांग्रेस नेता विकास यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, मुखिया मंटू सिंह, पप्पू रजक, प्रतिनिधि मोहन साव, भाजपा नेता सुनील सिंह, बालेश्वर साव, सुधीर कौशल, गजाधर प्रसाद, कपिलदेव यादव, समिति सदस्य अशोक यादव, महादेव राणा, झमन यादव, द्वारिका रवीदास, मुकेश सिन्हा, सहित अन्य। यज्ञ को सफल बनाने में कैलाश यादव, महेश यादव, लखन प्रसाद, अर्जून साव, अशोक पासवान, रामबृक्ष यादव, लालमणि प्रसाद, अर्जुन यादव, दिनेश यादव, मंटू यादव, सुभाष यादव, हुलास प्रसाद, कृष्णा यादव, महेंद्र यादव, सिकन्दर दास, मनोज यादव, ब्रहमदेव यादव, इंद्रदेव यादव, नरेश यादव, सुनील यादव सहित अन्य महती भूमिका रहे है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *