• Tue. Feb 24th, 2026

वारदात : धनबाद के हीरापुर एम बाजार में जमकर मारपीट-तोड़फोड़, डेढ़ लाख रुपए छीना घटना सीसीटीवी में कैद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 12, 2024

 

*धनबाद :* धनबाद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर एम बाजार में शुक्रवार को जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी सदर पुलिस को दिया..

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हीरापुर स्थित एम बाजार में कुछ लड़के सामान की खरीदारी करने आए थे। जिसके बाद युवकों ने टोकन खो जाने की बात कही। जिसके बाद काउंटर पर उक्त कर्मी ने टोकन दिए बिना सामान देने से मना क़िया। जिसके पश्चात उक्त युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। वही दुकान में कार्यरत महिला कर्मचारी से भी मारपीट की गई है..

जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वही कर्मचारियों को युवकों ने जमकर पीटा है। जिसके बाद सदर पुलिस मौके पर पहुँचकर चार से पांच युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई है। मौके पर ने मीडिया को बताया कि युवक द्वारा मारपीट की घटना हुई है। जिसके बाद कैश काउंटर से लगभग डेढ़ लाख रुपए छीन लिया है। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है..


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *