• Mon. Feb 16th, 2026

सोनी अलंकार ज्वेलर्स के संचालक से अपराधियों ने 15 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नकद लूट लिये।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 23, 2024

 

हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपू गठा स्थित सोनी अलंकार ज्वेलर्स के संचालक से रविवार की रात अपराधियों ने 15 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नकद (Cash) लूट लिये।

 

मामले में विकास नगर निवासी दुकान के संचालक जितेंद्र सोनी ने बताया कि रविवार रात 9 बजे दुकान बंद कर बेटा अंकित सोनी के साथ प्रति दिन की तरह जेवर और नकद लेकर घर जा रहे थे।

 

रास्ते में विपरीत दिशा से एक अपाची मोटरसाइकिल को तीन अज्ञात अपराधियों ने हमारी Bike के सामने लगाकर रोक दिया और हथियार दिखाकर थैला लूट लिया, जिसमें 15 लाख रुपये के ज्वेलर्स और 50000 रुपये नकद थे।

 

इसके बाद हमने पुलिस को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची, लेकिन अपराधियों को पकड़ने के बजाय हमें ही डांटने-फटकारने लगी। कहने लगी कि इतना सामान लेकर बिना सुरक्षा के रात में क्यों जा रहे थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *