• Sun. Feb 15th, 2026

बिहार में तीसरे चरण का मतदान सम्पन्न,लगभग 60 प्रतिशत मतदान,प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में कैद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 8, 2024

 

 

विहार प्रतिनिधि

बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का वोट सम्पन्न हुआ।प्रत्याशियों का वोट इवीएम में कैद हो गया। इस बार इन पांचों लोकसभा क्षेत्र में कुल 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इन पांचों सीटों पर कुल 98 लाख 60 हजार 377 वोटर हैं। कुल 9848 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

 

बिहार में तीसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। सुपौल में जदयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत और राजद प्रत्याशी चंद्रहास चौपाल, मधेपुरा में जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव और राजद प्रत्याशी डॉ. कुमार चंद्रदीप, खगड़िया में लोजपा (रा.) राजेश वर्मा और सीपीआई (एम) के संजय कुमार सिंह, अररिया में भाजपा के प्रदीप सिंह और राजद के शाहनवाज आलम, झंझारपुर में जदयू के रामप्रीत मंडल और वीआईपी के सुमन महासेठ समेत कुल 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। शाम छह बजे तक कुल 60 प्रतिशत मतदान हुए।

 

सुपौल में 58.91 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद अररिया में सबसे अधिक 58.57 प्रतिशत, मधेपुरा में 54.92 प्रतिशत, खगड़िया में 54.35 प्रतिशत और झंझारपुर में 53.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल मतदान 56.01 प्रतिशत हुआ।

 

अररिया, सुपौल, झंझारपुर, खगड़िया और मधेपुारा में महिला मतदाताओं के काफी उत्साह देखा जा रहा है। घर का काम निपटाकर कई महिलाओं मतदान करने निकलीं। मतदान के बाद उन्होंने ग्रुप सेल्फी ली औ अन्य महिलाओं से भी वोट की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *