• Mon. Feb 16th, 2026

कांग्रेस ने की झारखंड के 3 प्रत्याशी के नामो की घोषणा,धनबाद से अनुपमा,चतरा से के एन सिंह,और गोड्डा से होगी दीपिका प्रत्याशी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 16, 2024

 

झारखंड डेस्क

इंडिया’ एलायंस की कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए ‘ तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

 

कांग्रेस ने गोड्डा, चतरा और धनबाद लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है। मंगलवार की शाम पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड की 14 सीटों में इंडिया गठबंधन की कांग्रेस पार्टी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।दीपिका पांडेय सिंह को गोड्डा से कृष्णानंद त्रिपाठी चतरा से तथा अनुपमा सिंह को धनबाद से प्रत्याशी बनाया गया है।

 

इन नामों की घोषणा केंद्रीय चुनाव समिति के मंजूरी के बाद की गई है ।

 

गोड्डा में दीपिका का मुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे के साथ होगा। वहीं कांग्रेस ने चतरा से कृष्णा नंद त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। कृष्णा नंद त्रिपाठी का चतरा में बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह है।

 

झारखंड की धनबाद सीट से लोकसभा के ‘रण’ में कांग्रेस ने अनुपमा सिंह को मैदान में उतारा है। अनुपमा सिंह, विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की पत्नी हैं। पहले कहा जा रहा था कि धनबाद से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को टिकट दे सकती है। अब धनबाद में अनुपमा सिंह का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी विधायक ढुल्लू महतो से हैं। यहां से निर्दलीय विधायक सरयू राय भी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। इसका संकेत सरयू राय ने पहले ही दे दिया था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *