• Sat. Feb 21st, 2026

लोकसभा चुनाव 2024: गिरिडीह लोकसभा में त्रिकोणीय संघर्ष,जयराम महतो ने चंद्रप्रकाश और माथुरा महतो दोनो का खेल बिगाड़ा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 23, 2024

यानी दो दिनों के बाद गिरिडीह लोकसभा सीट पर मतदान होगा। मतदान की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है के साथ सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है। सभी अपनी ताकत लगा दी है।जानता किधर है यह आकलन भी मुश्किल है। क्योंकि अब तक इस् सीट से झारखंड गठन के बाद से लगतार भाजपा और झामुमो में मुकाबला होता रहा है, लेकिन इस बार जयराम महतो के करण यह मामला फँस गया है।इस बार का मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

2019 में भाजपा ने इस सीट को सहयोगी दल आजसू को दे दिया था। 2024 में भी एनडीए की तरफ से आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी उम्मीदवार हैं। वहीं झामुमो ने टुंडी विधायक मथुरा महतो को उतारा है।

जेबीकेएसएस से जयराम महतो भी प्रत्याशी हैं। तीनों कुर्मी हैं। यह सीट कुर्मी बहुल है लेकिन इस बार एक ही जाति के प्रत्याशियों के खड़ा होने से इसमें बिखराव की आशंका है। ऐसे में परिणाम गैर कुर्मी वोटरों पर निर्भर करेगा।

चंद्रप्रकाश चौधरी को भाजपा से काफी उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर जमकर प्रचार कर रहे हैं। गिरिडीह के बगोदर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा भी की है। झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो जल,जंगल और जमीन के मुद्दे पर मूलवासी एवं स्थानीय को
की कोशिश में हैं।

हेमंत एवं चंपाई सरकार की उपलब्धियां भी गिना रहे हैं। वहीं युवा जयराम स्थानीयता को लेकर मुखर हैं। उनकी सभाओं में भीड़ भी जुट रही है। जानकार बताते हैं कि गिरिडीह में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। हालांकि, आजसू और झामुमो के नेता मुकाबले को पहले की तरह आमने-सामने का मानते हैं।

विधान सभा वार स्थिति पर नजर डालें तो ‘इंडिया’ मजबूत है। गिरिडीह सीट के में आने वाली छह विधानसभा सीटों में से चार पर ‘इंडिया’ का कब्जा है।

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का विस्तार गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिले में है। इसके अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से चार पर इंडिया का कब्जा है। गिरिडीह डुमरी और टुंडी पर झामुमो के विधायक हैं जबकि बेरमो पर झामुमो का कब्जा है। वहीं बाघमारा सीट पर भाजपा और गोमिया पर आजसू का कब्जा है।

क्या हैं प्रमुख मुद्दे

यहां बेरोजगारी गंभीर समस्या है। रोजगार के लिए बड़े शहरों में युवा पलायन करते हैं। अदद शिक्षण संस्थान नहीं हैं। मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग लंबे समय से हो रही है। गिरिडीह में बड़ा अस्पताल नहीं है। इलाज के लिए लोग रांची,दुर्गापुर जाते हैं।

*पिछले चुनाव की क्या रही स्थिति*

चंद्र प्रकाश चौधरी (आजसू) 6,48,278

जगन्नाथ महतो (झामुमो) 3,99,930

*वर्ष – 2014 की रही स्थिति*

रविंद्र पांडेय (भाजपा) 3,91,913

जगरनाथ महतो (झामुमो) 3,51,600


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *