• Fri. Feb 20th, 2026

धनबाद लोकसभा सीट पर इस बार कांग्रेस,भाजपा में सीधा टक्कर, सुनयना किन्नर समेत 25 प्रत्याशी हैं मैदान में

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 20, 2024

 

 

*धनबाद :* झारखंड की धनबाद लोकसभा सीट पर इस बार विधायक और विधायक की पत्नी के बीच मुकाबला है. सुनैना किन्नर भी चुनावी मैदान में अपना परचम लहरा रही हैं. धनबाद झारखंड की एकमात्र लोकसभा सीट है, जहां तीनों लिंग (पुरुष, महिला और तृतीय लिंग) के उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

 

 

*ढुलू महतो पहली बार धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ रहे*

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ढुलू महतो पहली बार धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी के विधायक अनुप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह आई.एन.डी.आई.ए. संयुक्त प्रत्याशी बनाया गया है. इन दो प्रमुख उम्मीदवारों के अलावा 23 और उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 20 धनबाद जिले के रहने वाले हैं, जबकि 5 बोकारो जिले के हैं. तीन महिला प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं.

 

*कांग्रेस विधायक की पत्नी अनुपमा सिंह I.N.D.I.A. के लिए उम्मीदवार*

 

महिला उम्मीदवारों की बात करें तो कांग्रेस पार्टी ने अनुपमा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. अनिंदिता दास और लक्ष्मी सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं. दोनों धनबाद जिले के रहनेवाले हैं. इस सीट से बहुजन समाज पार्टी ने मोहन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. अकबर अली अखिल भारतीय परिवार पार्टी के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि कृष्ण चंद्र सिंह राज समता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

 

 

*ये लोग भी धनबाद लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं*

 

पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने धनबाद से दीपक कुमार दास को अपना उम्मीदवार बनाया है. परवेज़ नैय्यर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने राजीव तिवारी को मैदान में उतारा है। रेजाउल हक लोकहित अधिकार पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि अखिल भारत हिंदू महासभा ने संजय कुमार गिरी को टिकट दिया है.

ये धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार हैं.

अनिंदिता दास, मो. इकलाख अंसारी, उमेश पासवान, कामेश्वर प्रसाद वर्मा, जगदीश रवानी, जनक साह गोंड, मो. जहीरुद्दीन खान, तुलसी महतो, त्रिदेव कुमार महतो, निताई दत्ता, प्रेम प्रकाश पासवान, मोहम्मद तफजुल हुसैन, मोहम्मद फैसल खान, लक्ष्मी दे। सुनैना किन्नर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं. धनबाद लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *