
*धनबाद :* धनबाद में 2024 का लोकसभा सीट जैसे चूं – चूं का मुरब्बा हो गया। इसे पाने के लिए भाजपा एवं कांग्रेस में जैसे जंग छिड़ गयी थी। दोनों दलों के दिग्गज दो तीन महीने से दिल्ली दरबार का चक्कर लगा रहे थे। दोनों ही पार्टियों ने राजनीतिक धुरंधरों को जैसे उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। भाजपा के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने टिकट हथिया कर अपने सभी राजनीतिक विरोधियों को धूल चटाते हुए काफी विरोध का सामना किया वहीं दूसरी ओर टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में भी घमासान मचा है. धनबाद में अनुपमा सिंह को टिकट दिए जाने पर पार्टी में बवाल मचा है. कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और मजदूर यूनियन के वरिष्ठ नेता ललन चौबे ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. ललन चौबे ने कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है.

ललन चौबे न सिर्फ पार्टीं पर बरसे. बल्कि कांग्रेस विधायक अनूप सिंह पर भी कई गंभीर आरोप लगाए. ललन चौबे ने कहा कि, अनूप सिंह के हाथ ना सिर्फ कोयले के काले कारोबार में काले हैं,बल्कि कोलकाता कैश कांड में भी उनकी अहम भूमिका थी.

टिकट बंटवारे को लेकर ना सिर्फ धनबाद में बवाल मचा है. बल्कि गोड्डा में भी दीपिका पांडे सिंह को कैंड़िडेट बनाने का भी विरोध हो रहा है.कांग्रेस विंधायक दल के नेता आलमगीर आलम का भी कहना है कि, एक अल्पसंख्यक को टिकट मिलना चाहिए था, लेकिन पार्टी का फैसला अंतिमहोता है जिसे सबको मानना पड़ता है.
टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में जारी घमासान पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकूर ने कहा है कि उम्मीदवार के नाम के ऐलान के बाद टिकट के बाकी दावेदारों के समर्थकों में निराशा होती है.लेकिन एक दो दिनों में सब कुछ ठीक हो जाएगा.
टिकट बंटवारे से नाराज कांग्रेस के नेता जिसकी जिनती आबादी, उतनी भागीदारी के नारे पर भी सवाल उठा रहे हैं. लेकिन राजेश ठाकूर ने कहा है कि, भागीदारी सिर्फ सांसद विधायक के लिए नहीं है बल्कि एक बार देश में सरकार बन जाए, तो रोजगार, व्यापार सबमें भागीदारी दी जाएगी.
झारखंड में कांग्रेस ने अब तक 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. लेकिन इनमें से सिर्फ एक ओबीसी उम्मीदवार है. जबकि ओबीसी की भागीदारी को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र पर सवाल उठा रहे हैं. कांग्रेस के नाराज नेता अब इसी पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन प्रदेश नेतृत्व सरकार बनने के बाद आबादी के मुताबिक भागीदारी का वादा निभाने की बात कह रहा है. लेकिन टिकट बंटवारे से शुरु हुए घमासान का खामियाजा कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ सकता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
