
चिरकुंडा।पिछले दस दिनों से ICICI बैंक चिरकुंडा के समीप हरियाणा कॉलोनी जाने वाली रास्ता के पास बंद आवास के दरवाजे पर लावारिस हालात में विक्षिप्त युवक की सूचना पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं ब्लड डोनर ग्रुप के सदस्य शनिवार को उक्त स्थल पर पहुंचे।

जहां उन्होंने देखा कि एक युवक जिसकी उम्र लगभग 25 साल होगी। बड़े बड़े बाल दरवाजे के समीप दुबक कर बैठा है। उसके बारे में सदस्यों द्वारा जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया परंतु युवक कुछ भी बता नही पा रहा था। किसी तरह बांग्ला भाषा में बड़बड़ा रहा था। बाद में वह अपना नाम विवेक बताया। सदस्यों द्वारा उसका बाल कटवाकर, नहलाकर तथा खाना खिलाकर चिरकुंडा स्थित आश्रय गृह रेन बसेरा के इंचार्ज रोहित कुमार साव के देखरेख में रखवाया गया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज मंडल ने बताया कि उन्हें ग्रुप के सदस्य हरेराम यादव के द्वारा जैसे ही सूचना मिली सभी सदस्यों को इकट्ठा कर मौके पर पहुंचे और उसके बारे में जानकारी प्राप्त करने का काफी प्रयास करने का किया गया। परंतु वह कुछ भी बताने की हालत में नहीं था।
जिसके बाद हम लोगों ने निर्णय लिया कि इसका बाल कटवा कर एवं नहला कर चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा निर्मित रेन बसेरा में इसको रखवाया जाए। साथ ही साथ उन्होंने लोगों से अपील किया कि अगर उक्त युवक के बारे में किसी को जानकारी मिलती है। तो तत्काल इसकी सूचना उसके परिजन को दें। ताकि यह युवक अपने परिजन के पास सही सलामत पहुंच जाए। इस दौरान मो आजाद अंसारी, बंटी पांडेय, एकराम अंसारी, निरंजन चटर्जी,हरेराम यादव,मंजू अग्रवाल, मटरू अग्रवाल,श्याम अग्रवाल,मोइनुद्दीन अंसारी,मो. सलाउद्दीन कुरेशी आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
