
धनबाद। गोबिंदपुर कोलकाता के पांच सितारा होटल रॉयल आई टी सी बंगाल में लायंस इंटरनेशनल के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ब्रायन शिहान ने उत्कृष्ट सेवा कार्य एवं सदस्यता बृद्धि हेतु लायंस गोविंदपुर के अध्यक्ष लायन रोशन अग्रवाल को स्टार प्रेसिडेंट का अवार्ड एवं लायंस लॉकेट पहनाकर सम्मानित किया ये अवार्ड लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 A के 90 क्लबो में से गोविंदपुर क्लब के अलावा सिर्फ 6 क्लबो को ही मिला है सम्मान समारोह में द्वित्य अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ऐ पी सिंह,प्रथम महिला लायन लॉरी शिहान, लायन सूरज बागला, जिलापाल लायन विवेक चौधरी, प्रथम उपजिलापल लायन कमल जैन,मल्टीप्ल जी एम टी लायन राजीव लोचन, पूर्व जिलापाल लायन आर पी सरिया, लायन संदीप विश्वकर्मा एवं मल्टीप्ल 322 के कुल 15 डिस्ट्रिक्ट के लगभग 500 क्लबो के पदाधिकारी शामिल हुए थे।

अध्यक्ष लायन रोशन अग्रवाल ने गोविंदपुर का नाम लायंस इंटरनेशनल में ऊँचा किया, इस हेतु क्लब के सदस्य लायन डॉ यु एल विश्वकर्मा, लायन कमल अग्रवाल, लायन राजेश जायसवाल, लायन डॉ आर के शर्मा, लायन सतीश सरिया एवं अन्य सदस्यों ने अध्यक्ष रोशन अग्रवाल को धन्यवाद एवं शुभकामना दिया लायन रोशन अग्रवाल ने बताया की क्लब के सभी सदस्यों के साथ, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से ही गोविदपुर क्लब ने इस सफलता को प्राप्त किया है!


There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
