

गोविंदपुर (धनबाद ):आज लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर द्वारा नारायणा हृदयालय जमशेदपुर के सहयोग से विश्वकर्मा पॉली क्लिनिक गोविंदपुर में मुफ्त मेगा ह्रदय रोग जॉच शिविर लगाया गया!

शिविर का उद्घाटन क्लब अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, रीजन चैयरपरसन कमल अग्रवाल, डा यू एल विश्वकर्मा, कार्डियोलॉजिस्ट डा मुकेश, डा हरिओम दयाल, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर रोशन अग्रवाल, पीडी जी आर पी सरिया, राजेश जायसवाल , सचिव एस के रॉय एवं सदस्यों द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया!


शिविर में कुल 83 मरीजो का मुफ्त ई सी जी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन का जॉच नारायणा ह्रद्रालय की टीम द्वारा किया गया, साथ ही कार्डियोलॉजिस्ट डा मुकेश द्वारा सभी को मुफ्त चिकित्स्य सलाह दिया गया!

15 मरीजों का इकोकार्डियोग्राफी न्यूनतम दर पर कौशल्या डायग्नोस्टिक के सहयोग से कार्डियोलॉजिस्ट डा हरिओम दयाल द्वारा किया गया!
कुल 7 मरीज़ गंभीर हृदय समस्या से युक्त पाए गए , जिनका इलाज न्यूनतम दर पर नारायणा हृदयालय जमशेदपुर द्वारा किया जायेगा!
लायंस क्लब द्वारा लगाए गए शिविर का ग्रामीणों ने भूरी भूरी प्रसंशा किया!
शिविर को सफल बनाने मे क्लब के सदस्य संतोष सोनी, अशोक जायसवाल, के डी एन आजाद, विजय बर्नवाल, आनंद प्रसाद, अनुराग प्रदीप, डा उज्ज्वल आजाद, उज्वल मंडल , विश्वकर्मा पॉली क्लिनिक के कर्मचारी मनोज, जाहिर, चिंता, कांतो एवं नारायणा ह्रद्राल्य जमशेदपुर के अनिर्बान मुखर्जी , निमिष कृष्णा, सुरभि श्याम चौधरी एवं टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा!
मौके पर क्लब के सदस्यों में विश्व शांति दिवस के अवसर पर विश्व शांति का प्रतिज्ञा भी लिया!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
