• Mon. Mar 2nd, 2026

मुकुंन्दोडीह के स्कुल में मुखिया और उसके पति ने जड़ा ताला,स्कूल के हेडमास्टर ने थाना में दर्ज कराई लिखित शिकायत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 18, 2023

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा :निरसा

मुकुंन्दोडीह के स्कुल में मुखिया और उसके पति ने जड़ा ताला!
कलियासोल प्रखंड के धोबाड़ी पंचायत मुकुनोदोडीह गांव के नया प्राथमिक विधालय के कमरा में उस क्षेत्र के मुखिया और मुखिया पति द्वारा स्कुल में ताला लगा दिया!जिसका शिकायत प्राथमिक स्कुल के हेडमास्टर राजेंदनाथ बाउरी ने लिखित शिकायत कालूबथान थाना ओपी में दिया है!अभी तक प्रशासन की और से कोई कार्रवाई नहीं हुई है!

मामला क्या है :जरा जानिये :

शासनबेड़िया से लेकर उरमा, दलदली होते हुए बांदराबाद तक प्रधानमंत्री योजना का काम चल रहा है!दलदली गांव का सडक ठीकेदार के माध्यम से काम ख़राब किया जा रहा था!जिसे ग्रामीणों ने काम के अनियमितता को देखते हुए काम को रोक दिया!

सडक का काम करने वाले ठीकेदार और जेई दोनों घटना स्थल पर पहुंचा जेई संतोष कुमार ने काम में गुणवत्ता की कमी पाया!और ठीकेदार को कहा की जहाँ जहाँ सडक ख़राब है!उसका आपको बनाना होगा!

तब जाकर काम का आरम्भ किया!लेकिन फिर काम बंद हो गया और ठीकेदार का लाखों रूपये का माल नष्ट हो गया!उसी सडक के मजदूर उस स्कूल में कई महीनो से रह रहा था!

उस कमरा में ताला मारकर मुखिया और उसके पति चाभी को लेकर चले गये!अब मजदूर रात भर भूखा सोया, लाख मिन्नते करने के बाद में मुखिया ताला नहीं खोला जो की उस कमरा के अंदर मजदूर के खाने के सामान से लेकर कपड़ा और अन्य सामान था!फिर भी मुखिया ताला को नहीं खोला!

मुखिया का कहना है!की स्कुल में रहने के लिये मजदूर को किसने आदेश दिया!इस सम्बन्ध में स्कुल के हेडमास्टर राजेन्द्रनाथ बाउरी ने कहा की कुछ ग्रामीणों ने कहा देने के लिये तब जाकर हमने दिया!

विधालय के हेडमास्टर राजेन्द्रनाथ बाउरी ने मुखिया के विरुद्ध एक लिखित शिकायत कालूबथान थाना में दिया!लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई जाँच नहीं किया गया!अभी तक स्कुल में मजदूर रहने वाले कमरा में ताला लगा हूआ है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *