
चिरकुंडा: बीते कुछ दिनों से
चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले बराकर पुल का लाईट खराब था । जिसके बराकर जाने के क्रम में नगर प्रशासक ने देखा तथा इसे गम्भीरता से लेते हुए इस लाइट को ठीक करने का आदेश दिया।

नगर प्रशासक के इस कदम की सराहना हो रही है ।इस क्षेत्र के लोग अधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसी भी विभाग के पदाधिकारी ईमानदारी पुर्वक काम करें तो क्षेत्र में हर समस्या का समाधान हो सकता है।

विदित हो कि बराकर पुल पर काफी दिनों से लाइट बंद पड़ी हुई थी। जिसके कारण पूरा पुल पर अंधकार छाया हुआ था। झारखंड बंगाल सीमा को जोड़ने वाली यह एक लाइफ लाइन कहे जानी वाली पुल है आगामी पर्व त्यौहार को देखते हुए चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेकर जेई को पुल के सभी बंद लाइट मरम्मत का आदेश दिया।
आदेश के बाद लाइट जल गई। पदाधिकारियो का कहना है कि लाइट के सभी तार खराब थे जिसके कारण लाइट बंद हो गई थी । सभी तार को मरम्मत किया गया है और एक तरफ के लाइट की मरम्मत कर दी गयी है। दूसरे ओर के बंद लाइट की मरम्मत की जा रही है जल्द ही उसे भी चालू कर दिया जाएगा। सभी लाइट के तार खराब हो गए थे। नगर प्रशासक ने कहा कि चिरकुंडा नगर परिषद हमेशा अपने कार्यों को लेकर् सजग है।उन्होंने कहा ज्योही मेरी नजर इस समस्या पर पड़ी हमने त्वरित सुधार के लिए अधिकारियों से कहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
