• Sat. Mar 14th, 2026

बिजली विभाग के लापरवाही से बड़ी अनहोनी घटना का दावत दे रहा है बादाम में बिजली के तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 16, 2023

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव बादम छोटकी कब्रस्तान के सामने बिजली की ग्यारह हजार तार जमीन से 7 फीट ऊपर झूल रहा है जिससे आने वाले समय में बहुत बड़ी घटना घट सकती है। यही रोड से प्रत्येक दिन चार पहिया वाहन का आवागमन होते रहता है। एंव ट्रेक्टर के धान का पवाल किसान भाई लोग हर दिन ले जाते हैं, मुस्लिम समुदाय के लोग कब्रस्तान में मिट्टी के लिए इसी रास्ते जाते हैं। बिजली विभाग को इस समस्या के बारे में बताया गया है।फिर भी बिजली विभाग की नींद नहीं खुली। पंचायत समिति सदस्य राजा खान ने बिजली विभाग से मांग किया है की जल्द से जल्द बिजली के तार को समय पर दुरुस्त करे ताकि कोई बड़ी घटना न हो सके।मौके पर पंसस राजा खान,वार्ड सदस्य शारिक अशरफ, मो मोशददिक ,मो कैफ ,भोला खान, अबु सिमरन, शहबान आलम, सोहराब खान, जुनेद अहमद, मो अफरोज मांग किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *