• Wed. Apr 1st, 2026

लालू यादव के मुस्लिम आरक्षण पर दिये गये बयान से शुरु हुआ सियासी घमासान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 8, 2024

 

 

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव के एक बयान से सियासी घमासान मचा हुआ है. लालू यादव ने मुस्लिम आरक्षण की वकालत की और पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना ही चाहिए. जिसके बाद अब इस बयान को लेकर भाजपा ने लालू यादव को आड़े हाथ लिया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका पलटवार किया है. जबकि लालू यादव के बयान को लेकर बिहार के अलावे अन्य राज्यों की राजनीति भी गरमा गयी है.

crescent ad

 

सम्राट चौधरी ने लालू यादव को घेरा

 

मीडिया ने बातचीत में लालू यादव से जब सवाल किए कि पीएम मोदी का आरोप है कि आपलोग ओबीसी का आरक्षण लेकर मुसलमानों को दे रहे हैं. जिसका जवाब देते हुए लालू यादव ने कहा कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना ही चाहिए. वहीं लालू यादव के इस बयान पर अब भाजपा हमलावर है. सम्राट चौधरी ने लालू यादव के इस बयान के जवाब में कहा कि लालू यादव ने कहा कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए. इसका हमलोग विरोध करते हैं. गरीब, पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलित व सवर्ण के गरीबों का आरक्षण बीजेपी एनडीए कभी खत्म नहीं होने देगी. लालू यादव कितना भी प्रयास करें, मुसलमानों को विशेष आरक्षण कभी नहीं मिलेगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *