• Wed. Feb 25th, 2026

चुनाव के इस मौसम में लगातार हो रही हैं कैश क़ी बरामदगी,महूदा थाना क्षेत्र में एक कार से 71.97 लाख रूपये बरामद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 25, 2024

 

 

धनबाद: धनबाद-बोकारो जिले की सीमा पर महुदा में बने अंतर जिला चेकनाका पर एक कार (जेएच10बीवाइ/9655) से 71.97 लाख रुपये नकद बरामद हुए. चालक और उसमें सवार पांच लोगों को महुदा थाना प्रभारी धीरज कुमार ने थाना लाकर पूछताछ की. पूछताछ में रांची से आने की बात कही.

 

 

गाड़ी की जांच किये जाने पर नोटों से भरा बैग झाड़ी में फेंक कर भागने लगे. उसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ा. इधर, चिरकुंडा थानांतर्गत बंगाल सीमा पर चेकपोस्ट पर जांच के दौरान दो वाहनों से 4.04 रुपये जब्त किये गये. इनमें 3.50 लाख 24 परगना निवासी कोयला व्यवसायी संजीत कुमार सिंह के वाहन से व 54 हजार कुल्टी निवासी तन्मय पाल के वाहन से मिला.

 

इधर, धनबाद में बैंक मोड़ पुलिस और एफएसटी टीम ने चार लोगों को 8,43,600 रुपये ले जाते पकड़ा. रुपये जब्त कर लिये गये हैं. पुलिस ने आकाश रवानी से 2,54,600, सुजल कुमार से 1,50,000 रुपये, ब्रजेश कुमार से 1.00 लाख व विष्णु मंडल के पास से 3.39 लाख रुपये जब्त किये हैं. इधर, गुमला में छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बने चेकपोस्ट पर मंगलवार रात व बुधवार की सुबह को जांच के दौरान तीन लाख 86 हजार एक सौ रुपये नगद बरामद किये गये. एसडीपीओ ललित मीणा ने यह जानकारी दी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *