• Thu. Feb 26th, 2026

झामुमो ने जीटीए आउटसोर्सिंग का कामकाज किया ठप, लाखों का हुआ नुकसान,*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 7, 2023

 

*कतरास :* स्थानीय को 75 प्रतिशत रोजगार देने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर कैलूडीह स्थित जीटीए आउटसोर्सिंग कंपनी वर्कशॉप के समक्ष झामुमो ने अनिश्चितकालीन धरना सात जून से शुरू कर दिया. धरना का नेतृत्व झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टुडू एवं प्रखंड अध्यक्ष अजमूल अंसारी ने किया.

इस आंदोलन से कंपनी का कामकाज ठप रहा, जिससे लाखों का नुकसान हुआ. मौके पर अजमूल अंसारी ने कहा कि स्थानीय को रोजगार समेत अन्य मांगों को लेकर प्रबंधन से कई बार पत्राचार किया गया परंतु उनकी मांगों को दरकिनार कर दिया गया. विवश होकर आंदोलन का सहारा लेना पड़ा. जब तक बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

धरना पर मुखिया अर्जुन भुइंया, प्रेमा पांडे, मरियम खातून, असलम अंसारी, रीना कुमारी, ममता देवी, अताउल अंसारी, मो मंसूर, परवेज इकबाल, अहमद इकबाल, मुस्तफा, वकील कुरेशी, शकील अहमद, कविता कुरैशी, आमिर खान, मनोरंजन दसौंधी, विजय कुमार, रौनक अंसारी आदि मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *