
आगरा मालवा। आगर मालवा जिले के सुसनेर में रविवार सुबह आठ बजे क्रिकेट खेलते-खेलते एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। स्कूल के पास दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय वह अचानक बेहोश होकर ग्राउंड पर गिर गया। उसको साथ खेल रहे दोस्त सुसनेर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार का बुराहाल है।

मामला रविवार की सुबह करीब 8 बजे सुसनेर के मिडिल स्कूल ग्राउंड का है। क्रिकेट खेलने गए 15 वर्षीय किशोर माखन पिता बनेसिंह सौंधिया की मौत हो गई। उसे दोस्तों की मदद से पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया। यहां पर डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। थाना प्रभारी केसर राजपूत के अनुसार सुसनेर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

पीएम रिपोर्ट से पता चलेगी मौत की वजह
परिजनों ने सुसनेर सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों से बच्चे का पोस्टमॉटर्म करने को कहा। पीएम रिपोर्ट के बाद मौते की असल वजह की जानकारी हो पाएगी। डॉक्टरों ने परिजनों को शव सौंप दिया है।
छुट्टी के दिन अक्सर क्रिकेट खेलता था माखन
माखन को क्रिकेट का काफी शौक था। वह अक्सर छुट्टी के दिन अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जाता करता था। वह 11वीं का छात्र था। वह बचपन से ही अपने ननिहाल सुसनेर में श्रीराम धर्मशाला में रहता था।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
