• Fri. Mar 13th, 2026

बेलगड़िया भगारामपुर जंगल के कुएं में मिला एक युवक का शव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 4, 2022

 

धनबाद
बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी रोड से 100 मीटर दूरी भागारामपुर बेलगड़िया जंगल के एक कुएं में आज सुरूंगा दास टोला मिंटू दास का शव बरामद हुआ
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ बच्चे मशरूम चुनने के लिए जंगल में गये थे उसी में से एक बच्चे की नजर कुएं में पड़ी तो वह हल्ला कर के बाहर निकला और यह बात आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई पुलिस प्रशासन को भी खबर दी गई तथा जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन जब शव को देखा तो उन्होंने पहचाना और मृतक के पिता ने कहां की मेरा नाम नेपाल दास है और यह मेरा बड़ा पुत्र मिंटू दास है हम लोग दास टोला सुरूंगा में रहते हैं मृतक शादी शुदा है और उसका एक छोटा बच्चा भी है घरवालों के अनुसार इसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है अगल बगल में शराब और पानी के बोतल फेखा हुआ है शव के माथे में गंभीर चोट भी है जिससे आशंका जताई जा रही है कि बोतल को तोडकर सर पर मार कर हत्या की गई है प्रशासन से जब पूछा गया तो प्रशासन बोले कि पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कागजी प्रक्रिया करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक ने मानव धर्म निभाते हुए शव के लिए प्लास्टिक और कफन का इंतजाम किया तथा गोलमारा तथा बेलवरिया के कुछ साथियों ने आगे बढ़कर प्रशासन का मदद कि और कुए से शव को बाहर निकालने में मदद की मौके पर सुबह से डटे रहे प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक साथ में सुरूंगा के गोपाल बावरी सीमा देवी शीतल दत्ता आमोद बावरी नयन महतो उपेंद्र सिंह तथा आसपास के ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *