• Thu. Feb 26th, 2026

कतरास:ननि के सफाई कर्मचारी की लापरवाही से लोगो का जीना हुआ दूभर*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 22, 2022

 

*कही जान लेवा ना साबित हो जाये खुली नालियां*

धनबाद:-कतरास अंचल वार्ड-3 के रानीबाजार भारतीय क्लब के बगल वाली नव निर्मित गली में निगम के कर्मियों की लापरवाही से लोगो का जीना दूभर हो गया है.कर्मियों ने नालियों पर लगे ढक्कन को खोल कर रख दिया है.जिससे बाहरी कचरा भी नाली में जा रहा है और आने-जाने वाले लोगों के नाली में गिरने का खतरा भी बना हुआ है.लोगो ने बताया कि रास्ते से गुजरने पर दुर्गंध फैलती है.साथ ही नाली में गिरने का खतरा भी है.शिकायत करने के बाउजूद निगम के कर्मचारी टाल-मटोल की भाषा के साथ कार्य को पूरा करने में आना कानी कर रहे हैं.निगम कर्मियों की लापरवाही कही किसी की जान ना ले ले.यही चिंता शहर के लोगो को सता रही है.कोई राजनीतिक दल व सामाजिक संगठन भी इस मामले में आगे नहीं आ रहा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *