
केरेडारी : केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पताल शिव मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों ने बैठक की।जिसमें 16 अक्टूबर को बचरा चार नं खेल मैदान में झारखंडी भाषा ख़ातियान संघर्ष समिति की ओर से आयोजित खतियानी महाजुटान कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग शामिल होने का निर्णय लिया गया।जिसकी अध्यक्षता सोहर महतो किया व संचालन मनकू महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से खतियान आधारित स्थानीय, विस्थापन ,उद्योग नीति व खनिज पर मालिकाना हक को लेकर चर्चा की गई ।

साथ ही टाईगर जयराम महतो के कार्यक्रम सफल बनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में समस्त ग्रामीणों ने झारखंड सरकार द्वारा 1932 खतियान नीति की कैबिनेट में मंजूरी दिये जाने जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया गया वही वक्ताओं ने कहा कि अब लड़ाई और भी तेज करने की जरूरत है क्योंकि अभी सदन में पास होने के बाद केंद्र सरकार से भी पास कराना होगा इसके लिए जोरदार आंदोलन करनी होगी।

इस बैठक में मोहन गोप,सत्यनारायण गोप,नरेश गोप,गणेश महतो,वीरेंद्र महतो,लालदेव महतो , दिनेश महतो,धनेश्वर महतो ,गोवर्धन महतो ,जानकी महतो ,अजय मुंडा ,अनिल महतो,प्रकाश महतो,घुनेश्वर महतो ,भुनेश्वर महतो ,राजनाथ महतो,मनोज मुंडा ,मदेश्वर मुंडा ,बाबूलाल मुंडा,मनोज महतो ,सूरज महतो,बिनोद गोप,नागेश्वर महतो,मुकेश महतो,सतेंद्र महतो,एवं पताल पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित हुए।।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
