
*धनबाद :* धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री के इशारे पर आयकर विभाग द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 1823 करोड़ रूपया का भुगतान करने के लिए एक नोटिस दिया गया हैं। इससे पहले भी कांग्रेस के बैंक खाते से 135 करोड़ रूपया जबरन निकाल लिया गया। जिसके विरोध में पुराना कांग्रेस कार्यालय से स्व रणधीर बर्मा चौक तक मशाल जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित पुराने कार्यालय के समीप

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी सहित जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण जिला व प्रखंड पदाधिकारी, एआइसीसी मेंबर सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए। जिसके बाद हाथों में मशाल लिए कांग्रेसजन जुलुस के साथ रणधीर वर्मा चौंक पहुंचे। जहां भाजपा शासित केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने विरोध जताते हुए कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार द्वारा भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने की खतरनाक साजिश रची जा रही हैं! पिछले फरवरी महीने से राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का प्रयास लोकसभा चुनाव के ठीक पहले किया गया।
कहा कि आयकर विभाग कांग्रेस के खिलाफ अवैध और अलोकतांत्रिक कार्रवाई को पूर्व नियोजित तरीके से कर रही है। यह भारतीय लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर सिधा हमला है।
कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकारी एजेंसियों के सहारे षड्यंत्र करके कांग्रेस व अन्य विपक्षियों पार्टीयों कि पिठ पर वार कर रही हैं! सामने से लड़ना उनके लिए आसान नहीं क्योंकि भाजपा के झुठ की राजनीति को अब आम जनता भी खुब समझ रहीं हैं। इस लोकसभा चुनाव में धनबाद से लोकसभा प्रत्याशी जीत का परचम लहराऐगा।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी मदन महतो मनोज यादव रवि रंजन सिंह योगेंद्र सिंह योगी राजेश्वर सिंह यादव नवनीत नीरज रमेश जिंदल कयूम खान दिनेश यादव सतपाल सिंह ब्रोका रामचंद्र शर्मा माधव सिंह वकील बाउरी अक्षयवर प्रसाद सीता राणा प्रभात सुरोलिया संतोष राय जितेश सिंह पप्पू कुमार तिवारी बबलू दास पप्पू पासवान मृत्युंजय सिंह मनोज हाडी अवधेश पासवान प्रसाद निधि बलराम महतो डेविड सिंह सत्यानंद पांडे अनिल सिंह मधुसूदन सिंह चौधरी प्रीतम रवानी रूबी खातून पूनम देवी हेमंती जायसवाल बबीता शर्मा दुलारी देवी सुनीता पासवान कामता पासवान आशीष सिंह सत्यानंद पांडे छोटू सिंह विक्की कुमार सूरज वर्मा नवीन पासवान नकुल वर्मा महेंद्र पासवान गौतम पासवान रामपति शर्मा अजय पासवान छोटू सिंह राजेश राम विनोद शर्मा सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे!
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
