
संवाददाता –नरेश विश्वकर्मा (निरसा )

निरसा। जामताड़ा स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर में 36 वां श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक गोवर्धन निवासी पवन मिश्र जी ने कपिल मुनि संवाद और ध्रुव चरित्र पर प्रकाश डाला।

कथा करते हुए आचार्य जी ने बताया कि भगवान ने अपनी माता को कपिल अवतार में वैराग्य के विषय में व्याख्यान दिया साथ ही आचार्य जी ने कहा कि ऋषि और संत झूठ नहीं बोलते क्योंकि उनमें कोई स्वार्थ नहीं होता साथ ही आचार्य जी ने यज्ञ और महायज्ञ पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से यजमान प्रदीप सिंह रघुवीर प्रसाद खिड़कियां मोहन अग्रवाल सुरेंद्र सिंह रोशन भदोरिया शिवकुमार दारू का मुन्ना सिंह विश्वनाथ मित्तल गंगाराम अग्रवाल सुमित्रा देवी ममता देवी सावित्री देवी रतन अग्रवाल एवं अनेकों भक्त उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
