
डुमरी:पारसनाथ कॉलेज के सभागार में गुरूवार को
आईक्यूएसी के द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 विषयक
पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला की शुरुआत में परीक्षा नियंत्रक प्रो.गौतम सिंह के द्वारा
एनईपी की पृष्ठभूमि,विशेषता तथा मुख्य बिंदुंओ पर प्रकाश डाला गया।वहीं संतोष पाठक द्वारा पॉवरपॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से एनइपी में उच्च शिक्षा में किये गए बदलाव,उसकी विशेषता समेत अन्य बिंदुओं तथा
विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित चतुर्थ वर्षीय पाठ्यक्रम आधारित Curriculam Framework की प्रस्तुति की गई।प्रश्न सत्र के दौरान कई प्राध्यापकों द्वारा एनइपी से संबंधित सवाल किए जिनका जवाब महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज मिश्रा ने विस्तार पूर्वक दिया।सभी बिंदुओ को समेकित करते हुए प्राचार्य ने सभी प्राध्यापकों को पाठ्यक्रम के अनुसार नियमित रूप से कक्षाओं के संचालन का निर्देश दिया। समापन एनइपी के समन्वयक प्रो.राजकुमार मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।इस दौरान प्रो.यशवंत
सिन्हा,डॉ.शशिभूषण,मौलाना इसरायल आदि समेत सभी विभाग के प्राध्यापक तथा प्रयोगशाला सहायक उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
