• Wed. Feb 25th, 2026

आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन, मदनपुर मध्य विद्यालय में कार्यक्रम पर विवाद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 21, 2024

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

 

 

निरसा :एमपीएल ओपी अंतर्गत मदनपुर मध्य विद्यालय में हजार मुस्लिम समाज द्वारा बगैर अनुमति लिए कार्यक्रम किए जाने का गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि आदर्श आचार संहिता लागू है।

 

बगैर अनुमति लिए ही चुनाव को प्रभावित करने के लिए कुछ लोग पश्चिम बंगाल से लोगों को लाकर बच्चों को प्रोत्साहित करने के नाम पर अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास कर रहे हैं। हंगामा बढ़ता देख किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

 

पुलिस स्कूल पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया तथा दोनों पक्षों को एमपीएल ओपी आने का निर्देश दिया।

 

इस संबंध में मदनपुर गांव के रहने वाले शेख महिबुल, शेख एकाबुल, शेख कमाल, शेख फाहिन, शेख अकरम इत्यादि में बताया कि रविवार को हमारे गाव के मिडिल स्कूल में परिचम बंगाल से कुछ लोग आकर टेंट, कुर्सी एवं लाउडस्पीकर लगाकर कार्यक्रम किया जा रहा था। आश्चर्य की बात है

 

कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने आपत्ति नहीं दर्ज करवाई। कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी नहीं दिया गया। कार्यक्रम शेख कयूम, शेख कमरुद्दीन, शेख अली हुसैन इत्यादि के नेतृत्व में हो रहा था।

 

इस दौरान स्कूल के भवन में कई बंद पेटी भी रखा गया था। हम लोगों को उसमें क्या रखा गया है नहीं दिखाया गया। हम लोगों को यकीन है कि विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए वे लोग पश्चिम बंगाल से आए हैं। बच्चों को प्रोत्साहित करने का बहाना है इन लोगों का असली उद्देश्य कुछ और है। यह लोग सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ कर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। पुलिस प्रशासन को इस पर तत्काल कार्रवाई करना चाहिए।

 

 

वहीं दूसरी ओर इस संबंध में हजार मुस्लिम समाज के उपाध्यक्ष शेख कमरुद्दीन ने बताया कि हम लोगों के समाज के द्वारा प्रतिवर्ष मैट्रिक इंटर एवं ग्रेजुएशन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया जाता है। यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। इसी बीच आदर्श आचार संहिता लग गया। हम लोगों से यह भूल हुई कि हम लोगों ने कार्यक्रम करने का परमिशन नहीं लिया। सांप्रदायिक माहौल बिगड़ता एवं चुनाव प्रभावित करने का आरोप सरासर गलत है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *