• Mon. Feb 16th, 2026

केरेडारी प्रखंड परिसर के सभागार में स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 2, 2022

 

केरेडारी झारखंड के पूर्व मंत्री आदरणीय योगेंद्र साव एवं माननीय विधायक अंबा प्रसाद प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केरेडारी के बेल चौक से लेकर प्रखंड कार्यालय तक कार्यकर्ताओं की लंबी भीड़ देखी गई। जगह जगह पर नारा और गुलदस्ते माला से पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव को सम्मानित किया गया।

मुख्य चौक पर दुर्गा मंडप में माथा टेका और पूजा अर्चना कर स्वागत समारोह का शुभारंभ किया , इसके बाद क्षेत्रवासियों के लिए आशीर्वाद लेकर सभागार पहुचे। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव ने कहा कांग्रेस एक परिवार है और कांग्रेसी कार्यकर्ता परिवार के अंग हैं । उन्होंने कहा कि गरीब गुरबा के हक की लड़ाई के लिए मैं कभी पिछे नही रहूंगा और जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ी है। और मेरा इस लड़ाई में संघर्ष जारी रहेगा ।

आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में जब भाजपा की सरकार थी तो तत्कालीन मुख्य मंत्री के द्वारा मुझे कांग्रेस पार्टी से तोड़ने का प्रयास किया गया और जब हम नही टुटे तो मुझे जेल भिजवा दिया गया ।

मुख्य अतिथि बड़कगांव की विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते इनके ही सहयोग से 2024 को लोक सभा और विधान सभा का चुनाव लड़ कर कांग्रेस पार्टी को उच्च शिखर पर ले जाने का काम करूंगी । मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, मीडिया प्रभारी मनोज सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम , अशोक बंटी राज, दिनेश साव, सुरेश राम, बालेश्वर साव, अर्जुन साव, राम कुमार साव संजय कुमार किशोर साव दीपक कुमार साव कालों राम तुलसी साव प्रदीप साव तापेश्वर साव, हरि साव, बिहारी साव, बिजय गुप्ता लखन साव नरसिंह सिंह राजेश्वर साव, मुकेश, सलामत अंसारी, महेंद्र रजक, महेश साव, जितनी देवी, हितनारायण साव, जागेश्वर साव, कुलदीप साव, करम साव, बीरबल कुमार, उमेश साव, दिगम्बर साव, शेखर साव, विशेश्वर नाथ चौबे, सभी पंचायत अध्यक्ष, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद, गीता देवी, अनिता देवी, राजेन्द्र प्रजापति, भोला साव, तमाम करकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *