• Sat. Mar 7th, 2026

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 16, 2022

प्रखंड के अतकी  पंचायत में रविवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में पहुंचकर उपायुक्त ने सबसे पहले विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए और विभागों द्वारा लगाये गये सटाॅल का एक-एक कर निरीक्षण किया और मिलने वाले आवेदनों की अद्यतन स्थिति के बारे में पुछताछ की और आवश्यक निर्देश दिया। कार्यक्रम में आये महिलाओं से उपायुक्त ने पुछा कि उन्हें पेंशन मिल रहा है कि नहीं और पेंशन मिलने में क्या-क्या कठिनाई आ रही है। इस दौरान उपायुक्त ने त्योतिबा बाई फुले बालिका समृद्धि योजना का आवेदन भरने आई बालिकाओं को योजना के तहत सरकार द्वारा मिलने वाली राशि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।  इसके बाद उपायुक्त ने डाटा इंट्री स्टेट्स के संबंध में जानकारी ली और जांच की कि आवेदन देने वालों को पावती रशीद का मैसेज मिलता है कि नहीं। इस दौरान उन्होने एक गर्भवती महिला को गोद भराई और एक बच्चे को मुंह जुठी का रस्म पुरा किया। इसके पूर्व पंचायत स्थित मध्य विद्यालय अतकी में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन डुमरी बीडीओ, मुखिया ईश्वर हेम्ब्रम और पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला और पुरूष उपस्थित थे।p


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *