
डुमरी:प्रखंड के खुद्दीसार एवं जीतकुंडी पंचायत में
गुरूवार को आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके
द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया,उद्घाटन डुमरी
बीडीओ सोमनाथ बंकिरा सीओ धनंजय गुप्ता जिप सदस्य प्रदीप मंडल मुखिया किरण कुमारी आदि ने
संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में
आपूर्ति विभाग के 25,पशुपालन विभाग के 11,पेंशन
29,स्वास्थ्य विभाग 105,बाल विकास 26,श्रम कार्ड
के 11 आवेदन आये वहीं 100 लोगों के बीच कम्बल
वितरण किया गया।वक्ताओं ने कहा कि सरकार की
योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का लक्ष्य है जबकि जीतकुंडी में
आयोजित कार्यक्रम में पेंशन के 31,आपूर्ति विभाग के
12,पशुपालन विभाग के 50,केसीसी के 11 आवेदन
आये वहीं 23 लोगों को बुस्टर डोज दिया गया.मौके
पर उपमुखिया हरिलाल सोरेन रोजगार निकुल सोरेन पंसस जानकी महतो वार्ड सदस्य सुनील मंडल,सोना राम हेम्ब्रम,जनार्दन,कामेश्वर मंडल आदि उपस्थित थे
जबकि इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई
की रस्म की गई।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
