• Mon. Feb 16th, 2026

कर्णपुरा कॉलेज में यौन उत्पीड़न एवं रैगिंग विरोधी को लेकर कार्यक्रम आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2022

बड़कागांव

कर्णपुरा महाविद्यालय में यौन उत्पीड़न विरोधी एवं आंतरिक शिकायत तथा एंटी रैगिंग सेल पर कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर कीर्ति नाथ महतो की अध्यक्षता में की गई। जिसमें प्रभारी प्राचार्य ने यौन उत्पीड़न एवं रैगिंग के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला तथा छात्र छात्राओं को बताया कि यौन उत्पीड़न छात्राओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास को अवरुद्ध करता है। कार्यक्रम का संचालन यौन उत्पीड़न विरोधी एवं आंतरिक शिकायत की समन्वयक प्रोफेसर अनु कुमारी ने की। इन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न, आंतरिक शिकायत एवं रैगिंग होने पर निडरता पूर्वक सामने आकर इसकी शिकायत करें ।ताकि समस्या का समाधान उचित रूप से किया जा सके।

 

समन्वयक प्रोफेसर निरंजन प्रसाद नीरज जी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को यौन उत्पीड़न एवं रैगिंग होने पर तुरंत इसकी शिकायत महाविद्यालय में करें ताकि सेल से जुड़ी कमिटी के सदस्य एवं जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता से शिकायत का निवारण किया जा सके। कार्यक्रम में प्रोफेसर फखरुद्दीन, प्रोफेसर सुरेश महतो, प्रोफेसर नरेश कुमार दांगी, प्रोफेसर रंजीत प्रसाद, प्रोफेसर ललिता कुमारी, प्रोफेसर किशोर प्रसाद दांगी, प्रोफेसर चंद्रशेखर राणा, सनवीर कुमार, नेम धारी, नागेश्वर ,राजेंद्र धनु नाथ महतो, धनेश्वर महतो एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *