• Mon. Feb 16th, 2026

आजसू का हजारीबाग लोकसभा स्तरीय सम्मेलन में बड़कागांव से सैकड़ो कार्यकर्ता हुए रवाना

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 14, 2024

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव lआजसू पार्टी का हजारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए बड़कागांव प्रखंड से आजसू के सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए। सर्वप्रथम सभी ग्राम प्रभारी ने बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में एकत्रित होकर आजसू जिंदाबाद,एनडीए गठबंधन जिंदाबाद, अबकी बार 400 पार,सुदेश महतो जिंदाबाद चंद्र प्रकाश चौधरी व रौशन लाल चौधरी जिंदाबाद सहित नारा लगाते हुए हजारीबाग के लिए रवाना हुए। मौके पर उपस्थित आजसू के केंद्रीय सचिव सह मुखिया अनिकेत कुमार नायक, नागेश्वर तूरी,केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ,राजा खान सहित अन्य नेताओं ने एक स्वर में कहा कि झारखंड के सभी 14 के 14 लोकसभा सीट एनडीए के खाते में ही दिलाना हमारा मकसद। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश में कई बड़ी-बड़ी योजनाएं और कार्य हुआ है इसलिए फिर से एक बार मोदी सरकार बनाकर देश को विकास के पथ पर और तेजी से आगे ले जाना है। आगे उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड में भी एनडीए गठबंधन की मजबूत सरकार होगा।

मौके पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अनिकेत नायक, नागेश्वर तुरी,केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,राजा खान,कामेश्वर महतो,जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो,प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार वर्मा,प्रखंड प्रवक्ता तापस कुमार तापस,प्रखंड सचिव मनोज कुमार दांगी,प्रखंड अनुसुचित जाति के प्रखंड अध्यक्ष तुलेश्वर राम,किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार दांगी, वरिष्ट नेता उमेश दांगी,गिरेंद्र प्रसाद, उपेन्द्र कुमार महतो, रामेश्वर महतो,फिरोज खान, जावेद हुसैन,कैलाश महतो, संतोष सिन्हा, हुलाश प्रसाद दांगी,पप्पू प्रसाद, बालदेव कुमार, नारायण प्रसाद,रफीक अंसारी,अहमद रब्बानी, गणपति साव,संजय प्रसाद मेहता,श्याम निराला,बासुदेव प्रसाद, जुनैद अहमद अफरोज नाजीम नौशाद मौ औवेस,संतोष सिन्हा, सेवक प्रसाद, अजय कुमार मेहता, बिक्की मेहता, राजू कुमार मेहता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *